कोरोनाकाल में यात्रियों का सफर हुआ मुश्किल

केवल प्रदेश में ही हो रहा है बसों का संचालन -15 जून से चल सकती हैं दूसरे राज्यों के लिए भी बस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:50 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:50 AM (IST)
कोरोनाकाल में यात्रियों का सफर हुआ मुश्किल
कोरोनाकाल में यात्रियों का सफर हुआ मुश्किल

संवाद सहयोगी, मथुरा : कोरोनाकाल में यात्रियों के समक्ष सफर करना भी मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से केवल प्रदेश में ही बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान की तरफ सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संभव है कि 15 जून से परेशानी दूर हो जाए और बसों का संचालन किया जा सके।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दूसरे राज्यों में बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस कारण यात्रियों को सफर करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्री पहले जिले की सीमा तक पहुंचते है। उसके बाद दूसरे राज्य में प्रवेश कर बस पकड़ते हैं। दिल्ली, हरियाणा, भरतपुर, जयपुर की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यात्रियों की संख्या में भी गिरावट आई है। दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन न होने पर यात्रियों की संख्या भी करीब चार-पांच हजार तक रह गई है, जबकि अप्रैल में यात्रियों की संख्या 10-12 हजार तक पहुंच गई थी। जिले में निगम की 80 और अनुबंधित 37 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें भी करीब डेढ़ दर्जन बस यात्री न मिलने के कारण खड़ी रहती हैं। संभव है कि 15 जून से यात्रियों का दूसरे राज्यों का सफर आसान हो जाए। निगम द्वारा 15 जून से बसों का संचालन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में करने की तैयारी की जा रही है। दूसरे राज्यों में बस चलने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि 15 जून से दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है, ताकि अंतिम समय किसी प्रकार की दिक्कत खड़ी न हो सके।

chat bot
आपका साथी