सफर होगा सुहाना, दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस

सिटी बस सेवा के लिए चिन्हित किए गए 32 ठहराव स्थलयात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेल्टर भी बनाए जाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:41 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:41 AM (IST)
सफर होगा सुहाना, दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस
सफर होगा सुहाना, दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस

संस, मथुरा : मथुरा-वृंदावन महानगर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बस दौड़ती नजर आएंगी। नागरिक और श्रद्धालुओं का सफर सुहाना होगा। बसों के ठहराव स्थल भी लगभग तय हो चुके हैं। सिटी बस सेवा के लिए 32 ठहराव स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए शेल्टर का भी निर्माण किया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में देश-दुनिया के श्रद्धालु आते हैं। सरकार द्वारा यहां श्रद्धालु और नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान की नगरी में श्रद्धालुओं का आवागमन भी सरल बनाया जा रहा है। इसके चलते जिले में 50 इलेक्ट्रिक बस संचालन की योजना अंतिम चरण में चल रही है। वृंदावन स्थित संयुक्त अस्पताल के निकट चार्जिंग स्टेशन लगभग बनकर तैयार हो चुका है। गांव बाद में भी चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जाएगा। सिटी बस सेवा शुरू होने से मथुरा-वृंदावन में अनियंत्रित वाहनों से मुक्ति मिलेगी। शहर के बाहरी हिस्सों में भी यातायात सुविधा बेहतर हो जाएगी। गोकुल भी श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे। एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि सिटी बस सेवा के लिए 32 ठहराव स्थल चयनित कर लिए गए हैं। ठहराव स्थल पर यात्री शेड का भी निर्माण किया जाएगा। यहां बनेंगे ठहराव स्थल

भूतेश्वर तिराहा, जन्मभूमि, गोवर्धन चौराहा, प्रेम मंदिर, टाउनशिप, कचहरी, गोकुल गोशाला, औरंगाबाद तिराहा, रिफाइनरी, जयगुरुदेव मंदिर, नरहोली चौराहा, माहेश्वरी हास्पिटल, नयति हास्पीटल, जयसिंहपुरा, बिड़ला मंदिर, वृंदावन स्थित संयुक्त अस्पताल, अटल्ला चुंगी, कृष्णा नगर, बाद, स्टेट बैंक चौराहा, टैंक चौराहा, गोकुल बैराज, सतोहा, खामिनी, जचौंदा, अड़ीग, सुनरख, महावन, राया एक्सप्रेस वे कट, कृष्णापुरी तिराहा, छटीकरा, केडी डेंटल हास्पिटल।

chat bot
आपका साथी