यमुना में लगेगी आज आस्था की डुबकी, निगम सुरक्षा को तैयार

घाटों पर तैनात किए जाएंगे गोताखोर गंगा दशहरा पर कराई गई घाटों की सफाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:02 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:02 AM (IST)
यमुना में लगेगी आज आस्था की 
डुबकी, निगम सुरक्षा को तैयार
यमुना में लगेगी आज आस्था की डुबकी, निगम सुरक्षा को तैयार

संवाद सहयोगी, मथुरा : गंगा दशहरा 20 जून का है। श्रद्धालु यमुना पूजन करेंगे और आस्था की डुबकी लगाएंगे। नगर निगम ने गंगा दशहरा पर होने वाले स्नान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। घाटों की सफाई कराई गई है। सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। दुर्घटना को रोकने के लिए गोताखोर तैनात रहेंगे। घाटों पर लाइट की भी व्यवस्था की गई है।

दशहरा पर श्रद्धालु यमुना पूजन करते हैं और यमुना स्नान करते हैं। रविवार सुबह से ही श्रद्धालु आने लगेंगे। नगर आयुक्त अनुनय झा ने मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु के साथ बंगाली घाट से विश्राम घाट तक सफाई व्यवस्था देखी। बंगाली घाट पर नगर आयुक्त ने नमामि गंगे की टीम को यमुनाजी में बह रहे कचरे को हटाने के निर्देश दिए। कहा, यमुना से निकला फ्लोटिग मैटेरियल किसी भी सूरत में घाट पर नहीं रहना चाहिए। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि तीन दिन से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम यमुना घाट पर रात -दिन सफाई व्यवस्था में जुटी हुई है। अवर अभियंता पवन कुमार, मुनिदेव, सफाई निरीक्षक केके सिंह, दीपक कुमार मौजूद रहे। द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में किया गया परिवर्तन

संस, मथुरा : द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था 21 जून से लागू की जाएगी। श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर द्वारकाधीश के वर्तमान समय में परिवर्तन किया गया है। श्रृंगार और ग्वाल के दर्शन सुबह 8.10 से 8. 40 तक खुलेंगे। राजभोग के दर्शन सुबह 10 से 11 बजे तक खुलेंगे। शाम को भोग संध्या आरती के दर्शन 4. 40 से पांच बजे तक खुलेंगे। शयन के दर्शन शाम छह से सात तक खुलेंगे। यह व्यवस्था 21 जून से प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना क‌र्फ्यू में दी गई छूट के कारण मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है।

chat bot
आपका साथी