भरतनाट्यम की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

ब्रज रज उत्सव में कलाकारों ने दी नृत्य की प्रस्तुति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:07 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:07 AM (IST)
भरतनाट्यम की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
भरतनाट्यम की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

संवाद सहयोगी, वृंदावन: ब्रजरज उत्सव के सांस्कृतिक पंडाल पर गुरुवार को कुंजलता मिश्रा के निर्देशन में कलाकारों के नृत्य की मस्ती से पूरा पंडाल गूंज उठा। विष्णु स्तुति की भक्तिमय प्रस्तुति पर यमुना किनारे सांस्कृतिक पंडाल में बैठे दर्शक सुधबुध खो बैठे। कलाकारों ने कुंजलता मिश्रा एवं अमेरिकन नृत्यांगना बालाचंद्रा ने राग पल्लव पर शिष्याओं के साथ अभिनव प्रस्तुति दी। तो तालियों की गड़गड़ाहट से मंच गूंज उठा।

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से चल रहे ब्रज रज उत्सव में गुरुवार को कृष्णभक्त व अमेरिका निवासी बाला चंद्रा ने भरत नाट्यम शैली में पद्मावत एक अवतार की मनमोहक प्रस्तुति से मंच को झंकृत कर दिया। उन्होंने जयदेव कृत मधुरष्टक की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बटोरीं। बाला चंद्रा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना, सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के संयोजन में ब्रज रज उत्सव एवं हुनर हाट का आयोजन स्थानीय कलाकारों का मान बढ़ाने वाला है। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पंकज वर्मा ने कहा ब्रज संस्कृति की जड़ें गहरी हैं। ब्रज रज उत्सव के जरिए स्थानीय कलाकारों को मौका मिला है। मनमोहक प्रस्तुति पर बालाचंद्रा का रोटरी क्लब आफ वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष भरत शर्मा, सचिव मुकेश कृष्ण शर्मा, विश्व हिदू परिषद के •ालिाध्यक्ष बच्चू सिंह, वृंदावन बाल विकास मंच ने सम्मान किया। नृत्य प्रस्तुति में विष्णु प्रिया, सोफ़यिा, अवतारी, राधिका, रीमि, मधुमिता, मानसी, गौरंगी, चित्रा, पार्वती, गिरजेश, वृषभानु शामिल थीं। निर्देशन गुरु प्रताप नारायण व प्रबंधन विष्णु प्रिया ने किया। समन्वयक अनूप शर्मा, संयोजक संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र वाष्र्णेय मौजूद रहे। संचालन दीपिका शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी