चांदी के पालना में विराजमान हुए ठाकुरजी

संवाद सहयोगी मथुरा अधिकमास के पहले दिन शुक्रवार को द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी चांद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 05:03 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:12 AM (IST)
चांदी के पालना में विराजमान हुए ठाकुरजी
चांदी के पालना में विराजमान हुए ठाकुरजी

संवाद सहयोगी, मथुरा: अधिकमास के पहले दिन शुक्रवार को द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी चांदी के पालना में विराजे। मंदिर आराध्य के जयकारों से गूंज उठा।

द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 8.10 से 8.30 बजे तक चले श्रृंगार ग्वाल दर्शन में ठाकुरजी चांदी के पालना में विराजमान हुए। शाम को शयन दर्शन में मोती की हटरी में दर्शन दिए। ठाकुर जी को भक्त अपलक निहारते रहे। भक्तों को थर्मल स्क्रीनिग और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया शनिवार को चांदी के पालना और महादान लीला के दर्शन होंगे। मंदिर अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, बलदेव भंडारी, सत्यनारायण, अजय भट्ट, कन्हैयालाल, जीतू, सुधीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी