ठाकुरजी ने सखियों से मांगा दान

अधिकमास में द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित हो रहे हैं मनोरथ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:55 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:55 AM (IST)
ठाकुरजी ने सखियों से मांगा दान
ठाकुरजी ने सखियों से मांगा दान

संस, मथुरा : अधिकमास में द्वारिकाधीश मंदिर आस्था से जगमग हो रहा है। श्रद्धा की अविरल धारा बह रही है। वर्षभर के मनोरथ आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को भक्तों ने दानलीला के दर्शन किए।

द्वारिकाधीश मंदिर में दानलीला का आयोजन किया गया। ठाकुरजी ने सखियों से दान मांगा। इस लीला के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भक्त इस लीला के दर्शन करने को व्याकुल थे। हर कोई लीला के दर्शन कर अपने को धन्य समझ रहा था। ठाकुरजी के दर्शन करने के भक्तों की कतारें लगी रहीं। शाम को ठाकुरजी हिडोला में विराजमान हुए। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि ठाकुरजी ने दानलीला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए हैं। शाम को ठाकुरजी हिडोला में विराजमान हुए। रविवार को सुबह छाक लीला और शाम को विवाह महोत्सव मनोरथ आयोजित होगा।

chat bot
आपका साथी