दस मिले लोग कोरोना संक्रमित, 21 हुए स्वस्थ

21 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:14 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:14 AM (IST)
दस मिले लोग कोरोना संक्रमित, 21 हुए स्वस्थ
दस मिले लोग कोरोना संक्रमित, 21 हुए स्वस्थ

जासं, मथुरा: शुक्रवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि दस लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि 21 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में एक्टिव केस 377 रह गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि महिला आश्रय सदन वृंदावन की युवती, मिलिट्री हास्पिटल व फरह से एक-एक युवक, आजमपुर से एक व्यक्ति, गोवर्धन से एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया है।

गताश्रम टीले से एक महिला, जैन गली घीया मंडी से एक वृद्धा, अयोध्या नगर से एक महिला, बरसाना से एक व्यक्ति, करहला में एक युवक संक्रमित पाया गया है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4971 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4495 है। अब तक कोरोना वायरस की वजह से जिले में 99 मरीजों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी