अवैध पार्किंग पर चलेगा डंडा, शहर की सड़कें होंगी खाली

कान्हा की नगरी में में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। मथुरा वृंदावन गोवर्धन राया में एक बार जाम लग जाए तो दिन भर ट्रैफिक पटरी पर लाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। इलाका पुलिस भी वाहनों को नियंत्रित करने में व्यस्त हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:45 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:45 AM (IST)
अवैध पार्किंग पर चलेगा डंडा, शहर की सड़कें होंगी खाली
अवैध पार्किंग पर चलेगा डंडा, शहर की सड़कें होंगी खाली

जागरण संवाददाता, मथुरा: कान्हा की नगरी में में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, राया में एक बार जाम लग जाए तो दिन भर ट्रैफिक पटरी पर लाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। इलाका पुलिस भी वाहनों को नियंत्रित करने में व्यस्त हो रही है। अब पुलिस की ट्रैफिक शाखा यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयासों में लग गई। वन वे और वाहनों की अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी।

वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया गया है, जबकि अब मथुरा शहर को तीर्थ स्थल घोषित किया जाना बाकी है। मगर, तीर्थ स्थल के मुताबिक यहां ट्रैफिक व्यवस्था नहीं है। मथुरा और वृंदावन शहर जाम की अधिक चपेट में रहता है। इसमें सुधार के पूर्व में किए गए प्रयास नाकाफी ही रहे हैं, लेकिन अब पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार कर रही है। शहर में चल रहे सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद ही नई कार्ययोजना पर अमल प्रारंभ कर दिया जाएगा। -लगाए जाएंगे ट्रैफिक सिग्नल: शहर के प्रमुख चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। हालांकि पूर्व में ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे, लेकिन नगर निगम उनका रखरखाव नहीं कर सका और वह खराब हो गए। ट्रैफिक सिग्नल के साथ-साथ सीसीटीवी लग जाएंगे। इनको पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम से यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। वृंदावन में भी यही व्यवस्था होने के लिए जा रही है। -सड़कों पर पर बनेंगी पीली पट्टियां: अवैध वाहनों की पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अब इसमें तेजी लाई जाएगी। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहन खड़ा करने के लिए दुकानों के आगे पीली पट्टी भी बनाई जाएगी। इसके अंदर ही वाहनों को खड़ा किया जाएगा। इसके बाहर वाहन पार्क करने पर कार्रवाई की जाएगी। -शहर से हटाई जाएंगी ढकेल, फुटपाथ होंगे खाली: होली गेट से पुराना बस स्टैंड, आर्यसमाज रोड, कोतवाली रोड और विकास बाजार में फल एवं सब्जियां की ढकेल लगाई जा रही है। फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर भी लोग बेच रहे हैं। इससे सड़कें सकरी हो रही हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है। इस व्यवस्था को भी खत्म किया जाएगा। जुबली पार्क में दुकान और पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पूरा होते ही ढकेल और फुटपाथ वालों को दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी। इसके बाद शहर में ढकेल और फुटपाथ पर सामान रखकर बिक्री किए जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। - ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन वे व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। साइन बोर्ड और संकेतांक लगवाने के लिए भी मुख्यालय को पत्र लिखा जा रहा है।

-- कमल किशोर, एसपी ट्रैफिक

chat bot
आपका साथी