नववर्ष मेला में प्रतिभाओं ने भरा कला का रंग

जागरण, संवाददाता, मथुरा : नव वर्ष मेला समिति द्वारा डॉ. हेडगेवार पार्क (जुबली पार्क) में आय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 11:55 PM (IST)
नववर्ष मेला में प्रतिभाओं ने भरा कला का रंग
नववर्ष मेला में प्रतिभाओं ने भरा कला का रंग

जागरण, संवाददाता, मथुरा : नव वर्ष मेला समिति द्वारा डॉ. हेडगेवार पार्क (जुबली पार्क) में आयोजित दो दिवसीय नव वर्ष मेले का समापन शनिवार शाम विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर किया गया। इस मौके पर गोवर्धन की श्यामाश्याम रास मंडली के कलाकारों ने ब्रज की प्राचीन लोक कलाओं से दर्शकों को आनंदित किया। विभिन्न प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शनिवार दोपहर को सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। रंगोली सीनियर वर्ग में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्होंने भारतीय संस्कृति पर आधारित भगवान गणेश, स्वास्तिक, कलश आदि बनाए। मेंहदी प्रतियोगिता में 17, रूप सज्जा में 08, एकल नृत्य में 10, देशभक्ति लोकगीत में 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शाम सात बजे से मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। शुभारंभ फूलडोल बिहारी दास महाराज व महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता चौ. दीनानाथ अग्रवाल ने की। इस दौरान शहर की मैक्स डांस अकेडमी, ¨बदास डांस अकेडमी, ब्रज बांसुरी, सचिन दा डांस अकेडमी आदि के कलाकारों ने धार्मिक व देशभक्ति पर अछ्वुत नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। रात करीब आठ बजे से गोवर्धन के कलाकारों ने मयूर नृत्य, चरकुला, कालबेरिया नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में फूलों की होली में दर्शकों ने भगवान राधा-कृष्ण के स्वरूपों संग होली खेली। व्यवस्थाओं में समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, महामंत्री राजीव कृष्ण अग्रवाल, बलदेव प्रसाद अग्रवाल, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, योगेश आवा, लक्ष्मण, राजेन्द्र ¨सह होरा, अनिल मालवीय, अक्षय भारद्वाज, श्यामपाल, कमलेश अरोड़ा, डॉ. दीपा अग्रवाल आदि लगे रहे।

chat bot
आपका साथी