महावन में पशुओं का अवैध कटान करते सात गिरफ्तार

बाड़े में तीन जिदा और तीन मृत मिले जानवर शहर और कस्बा के मुहल्लों करते थे मीट की सप्लाई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:22 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:22 AM (IST)
महावन में पशुओं का अवैध कटान करते सात गिरफ्तार
महावन में पशुओं का अवैध कटान करते सात गिरफ्तार

संसू, महावन(मथुरा) : नगर के एक बाड़े में पशुओं का अवैध कटान किया जा रहा था। मंगलवार रात थाना महावन पुलिस ने सात लोगों को पशुओं को काटते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। बाड़े में तीन जिदा जानवर बंधे थे, जबकि तीन को काटकर उनकी खाल उतार दी गई थी। इससे मृत जानवरों की पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए उनके मीट को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपित शहर और नगर के मुहल्लों में जाकर मीट की सप्लाई करते थे।

मथुरा में पशुओं के कटान पर रोक है। इसके बाद भी पशुओं का कटान चोरी छिपे किया जा रहा है। महावन नगर स्थित व्यापारियन मुहल्ला में फकरुद्दीन का बाड़ा है। इसी बाड़े में पशुओं को काटा जा रहा था। कटान का काम रात 11 से सुबह 4 बजे तक किया जाता था। इसके बाद आरोपित मीट को प्लास्टिक के बैग में भरकर बेचने के लिए मोटरसाइकिलों से ले जाते थे। मंगलवार रात बाड़े में पशुओं को काटे जाने की जानकारी पुलिस को मिली। थाना महावन प्रभारी सुनील कुमार जोशी ने थाने के फोर्स के साथ बाड़े की घेराबंदी कराई। अंदर सात लोग पशुओं को काटने का काम कर रहे थे। पुलिस ने महावन निवासीगण फुरकान, आशू, रासिद, जीशान, मौसिम, बंटू और शानू को पुलिस ने पशु काटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया, बाड़े में दो मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के खाली बैग मिले। पशुओं के काटने के धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। तीन पशु कटे पड़े थे और उनकी खाल को उतार दिया गया था। तीन जानवर (भैंस) बंधी हुई थीं। उनको बाड़े से मुक्त करा दिया गया। काटे गए पशुओं की खाल उतार दी गई थी। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मीट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया, वह शहर और कस्बा में समुदाय विशेष के मुहल्लों ले जाकर बेचते थे। थाना प्रभारी ने आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो अज्ञात भी हैं। आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी