राधिका विहार रोड पर पड़ी सिल्ट, जिम्मेदार मौन

आगरा-दिल्ली हाईवे को शहर से जोड़ने वाले राधिका विहार रोड पर निगम के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:47 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:47 AM (IST)
राधिका विहार रोड पर पड़ी सिल्ट, जिम्मेदार मौन
राधिका विहार रोड पर पड़ी सिल्ट, जिम्मेदार मौन

संवाद सहयोगी, मथुरा : आगरा-दिल्ली हाईवे को शहर से जोड़ने वाले राधिका विहार रोड पर निगम के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। यहां कर्मचारी सफाई के बाद नाले से सिल्ट निकालने के बाद सड़क पर ही छोड़ जाते हैं, जो स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में आता है। यहां के हालात ऐसे हैं कि सड़क किनारे नाले से निकली हुई सिल्ट करीब तीन दिन से पड़ी है।

शहर को हाईवे से जोड़ने वाला मार्ग होने के कारण ये व्यस्ततम मार्ग भी है। वाहनों का इस रोड पर अधिक दबाव रहता है। इससे कई बार जाम के हालात पैदा होते हैं। स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मचारियों को इसे हटाने को कहा लेकिन वो इसे नहीं हटाते। सूखने के बाद ये दोबारा नाले में जाती है। वहीं उड़कर घरों और दुकानों में घुस जाती है। गंदगी और कीचड़ के ढेर से लोगों को बीमारी का डर बना हुआ है। - अन्य समस्याएं -

- खुला नाला

- कई जगह रोड लाइट नहीं

- सड़क पर रखे नए फेरो कवर इनका कहना है ..

- आए दिन सफाई कर्मचारी नाले की सफाई कर सिल्ट बाहर रोड पर ही छोड़ जाते हैं। इससे कीचड़ और फिसलन होने से कई बार दुपहिया वाहन चालक फिसल जाते हैं।

राजकुमार तोमर, राहगीर

- कर्मचारियों से जब सिल्ट उठाने को कहते हैं तो वे इसे नहीं उठाते। उनका कहना है कि सूखने के बाद हटाएंगे। मगर सूखने के बाद यह उड़कर दुकानों में पहुंच जाती है।

सनी, दुकानदार

- सूखने के बाद गंदगी फिर से नाले में चली जाती है और दुकानों में उड़कर आती है। इससे दुकान पर आने वाले ग्राहक भी प्रभावित होते हैं।

सुनील वर्मा, दुकानदार

- सूखी सिल्ट के घरों में आने के साथ ही खाने-पीने के सामान पर भी आती है। सांस के साथ शरीर में अंदर प्रवेश करती है। इससे बीमारियों फैलने का डर बना हुआ है।

उर्मिला देवी, स्थानीय निवासी - सफाई कर्मचारियों को नाले की सफाई के बाद सिल्ट हटाने को कई बार कहा है। लेकिन वे इसके सूखने का इंतजार करते हैं। सफाई के बाद गंदगी को तुरंत हटवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। शीघ्र ही लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।

तिलकवीर चौधरी, क्षेत्रीय पार्षद

chat bot
आपका साथी