नंद के आनंद भयै, जय कन्हैयालाल की

संवाद सहयोगी मथुरा योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव था तो द्वारिकाधीश मंदिर भी उल्लास से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:08 AM (IST)
नंद के आनंद भयै, जय कन्हैयालाल की
नंद के आनंद भयै, जय कन्हैयालाल की

संवाद सहयोगी, मथुरा : योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव था, तो द्वारिकाधीश मंदिर भी उल्लास से सराबोर। सुबह से पालनहार के प्राकट्य की खुशी छाई थी। सुबह ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक हुआ, तो रात में जन्मोत्सव धूमधाम से मना। नंद के आनंद भयै, जय कन्हैयालाल की के जयघोष से गगन तक गूंज उठा।

सुबह 6.15 बजे ठाकुर जी के मंगला दर्शन हुए। 6. 30 पर ठाकुरजी पंचामृत अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, बूरा से मुखिया बृजेश कुमार, सुधीर कुमार ने किया। रात 10 बजे जागरण के प्रथम दर्शन खोले। भगवान के जन्म के दर्शन लगभग 11.45 हुए। ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। जगत के पालन हार प्रकट हुए तो हर ओर जयकारे गूंजने लगे। सभी ठाकुरजी की भक्ति में सराबोर हो गए। लेकिन यहां भी आज श्रद्धालु नहीं थे। मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि कोरोनाकाल के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। सभी आयोजन मंदिर के अंदर विधि-विधान से हुए। मंदिर के अधिकारी वेद अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, बृजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, कन्हैया, जीतू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी