सड़क पर सीवेज का पानी बना परेशानी

गोपाल नगर में दिक्कतों का सामना कर रहे मुहल्ला वासीतीन माह से हालात खराब सुनवाई नहीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:09 AM (IST)
सड़क पर सीवेज का  पानी बना परेशानी
सड़क पर सीवेज का पानी बना परेशानी

जागरण संवाददाता, वृंदावन: करीब तीन महीने पहले नगर निगम ने गोशाला नगर फेस दो में खड़ंजा निर्माण का कार्य शुरू करवाया, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। तीन महीने से खोदी सड़क के बीच सीवर का पानी न केवल बदबू फैला रहा है। बल्कि संक्रमण का भय भी कॉलोनीवासियों को सताने लगा है।

मथुरा मार्ग स्थित गोशाला नगर कॉलोनी के बटाला आश्रम क्षेत्र में तीन महीने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों की मानें तो तीन महीने से खड़ंजा और नाली निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। सड़क को खोदकर डाल दिया गया। कुछ जगह पर गिट्टियां डाल दी गई हैं। दीपावली के बाद से काम पूरी तरह बंद कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी