पावर लिफ्टिग में जिले के सात खिलाड़ियों ने बाजी मारी

अलग-अलग वर्ग में हुई प्रातियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने वाली गोवर्धन की खिलाड़ी इकरा बानो ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:51 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:51 AM (IST)
पावर लिफ्टिग में जिले के सात  खिलाड़ियों ने बाजी मारी
पावर लिफ्टिग में जिले के सात खिलाड़ियों ने बाजी मारी

संवाद सूत्र, (मथुरा)गोवर्धन : कोरोनाकाल में आनलाइन हुई राज्य स्तरीय बैंच प्रेस पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में सात पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। अलग-अलग वर्ग में हुई प्रातियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने वाली गोवर्धन की खिलाड़ी इकरा बानो ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आयरन किगडम फिटनेस स्टूडियो जिम ने विजेता खिलाड़ियों का मेडल देकर सम्मान किया। सीनियर कोच रघुराज यादव और आसमा खान अल्वी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने देश व प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। ये उनके लगनशीलता के साथ किए अथक परिश्रम का ही परिणाम है। इसके तहत 52 किग्रा में इकरा बानो, 72 किग्रा में चांदनी सिरोही, 66 किग्रा में सुनील कुमार, 67 किग्रा में हरिमोहन, 74 में राकेश सिंह व 83 किग्रा में सूरज सिरोही विजयी रहे।

रणजी के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

मथुरा : उत्तर प्रदेश रणजी ट्राफी टीम के लिए जिले के 10 खिलाड़ियों चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों का चयन सोमवार को चंद्रलेखा क्रिकेट मैदान पर किया गया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि रणजी ट्राफी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर और कृष्णकांत उपाध्याय चंद्रलेखा क्रिकेट मैदान पहुंचे। बल्लेबाजी में शशांक गौड़, शैलेंद्र कुमार शर्मा, हरिदत्त, राजकुमार व कुलदीप और गेंदबाजी में उपेंद्र सिंह, शुभम शर्मा, अजीम बेग, प्रबल प्रताप व अजय राजपूत का चयन किया गया। इस दौरान संघ द्वारा आयोजित ट्रायल में सचिव कमल चावला, सहसचिव उमेश चौरसिया व रितेश शर्मा, रोहित सिंह, अनिल आहूजा, मोहम्मद असलम, स्टेडियम के संचालक राजकुमार गौतम और कोच जगदीश अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी