स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

रोजगार भारती की ओर से बीएसए कालेज में स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले का आयोजन किया गया। करीब 479 युवाओं ने पंजीकरण कराया। युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:20 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:20 AM (IST)
स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित
स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

संवाद सहयोगी, मथुरा : रोजगार भारती की ओर से बीएसए कालेज में स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले का आयोजन किया गया। करीब 479 युवाओं ने पंजीकरण कराया। युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया।

मेला का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, प्रचारक डा. हरीश ने दीप प्रज्वलित कर किया। आगरा से प्रकाशित ब्रज संवाद मासिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न साकार हो सके। युवाओं ने नौकरी को ही रोजगार मान लिया है। इससे उन्हें बाहर निकलना होगा। प्रचारक डा. हरीश ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार ही आत्मनिर्भर बनाता है। पारंपरिक रोजगार की व्यवस्था को छोड़कर देश का युवा वर्ग जब से नौकरी के भटकाव में आया है। तभी से नौजवान अपने को बेरोजगार मानने लगा है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। छोटी और बड़ी सोच होती है, जिसके कारण युवा वर्ग आगे नहीं बढ़ पाता है। मेले में छोटे-छोटे रोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए। बैंक लोन की जानकारी को बैंकों के स्टाल भी शामिल रहे। स्वरोजगार के लिए चाय ठेला, नारियल पानी ठेला, गोल-गप्पे आदि के आकर्षक ठेले लगाए गए। प्रशिक्षण की व्यवस्था मेला स्थल पर की गई। मेले में करीब 479 युवाओं ने पंजीकरण कराया। रोजगार भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष सतीश सिघल, डा. अजय शर्मा, संयोजक प्रदीप अग्रवाल, डा. दीपा अग्रवाल मौजूद रहीं। ग्यारह हजार दीपकों से जगमग होंगे यमुना घाट

मथुरा: कार्तिक पूर्णिंमा पर यमुना घाट को 11 हजार दीपकों से जगमग किया जाएगा। देव दीपावली महोत्सव समिति के सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बंगाली घाट स्थित सरस्वती भवन पर बैठक की। इसके बाद देव दीपावली की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। जहां दीपदान होगा। उन 25 घाटों का नाव में बैठकर अवलोकन किया गया। विभिन्न संस्थाओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, महामंत्री नारायण शर्मा, संयोजक आचार्य ब्रजेंद्र नागर, योगेश आवा, पंकज शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, विवेक प्रेमी, तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रजमंडल प्रभारी अजय चतुर्वेदी, ब्रजमंडल महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज, दिवाकर आचार्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी