संतों ने किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन, ब्रज के विकास पर चर्चा

जागरण संवाददाता मथुरा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरी महाराज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:45 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:45 AM (IST)
संतों ने किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन, ब्रज के विकास पर चर्चा
संतों ने किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन, ब्रज के विकास पर चर्चा

जागरण संवाददाता, मथुरा : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हरि गिरी महाराज बुधवार देर शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां आराध्य के दर्शन कर उनसे ब्रज के संपूर्ण विकास और घाटों का सुंदरीकरण कराने की कामना की।

जूना अखाड़ा के महामंत्री महंत प्रज्ञानंद महाराज,जूना अखाड़े के प्रवक्ता नारायण गिरी महाराज , थानापति कालिकानंद गिरी, नीलकंठ गिरी के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे हरि गिरी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का भ्रमण किया। दर्शन कर कहा कि हमने प्रभु से कामना की है कि साबरमती की तर्ज पर यमुना का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा जिस यमुना से कान्हा की लीलाएं जुड़ी हैं, उसका शुद्धिकरण हो। यमुना के घाटों का साबरमती की तर्ज पर संपूर्ण विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि मथुरा से लेकर वृंदावन तक घाटों का सुंदरीकरण कराने के साथ ही उन्हें वृक्षों से आच्छादित किया जाए। नारायण गिरी महाराज ने कहा कि कृष्ण सबके आराध्य हैं, यहां के कण-कण में कृष्ण के प्रति आस्था समाई है। इसलिए जरूरी है कि ब्रज का संपूर्ण विकास हो। यहां देश-दुनिया के श्रद्धालु आते हैं। संतों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा से भी ब्रज के संपूर्ण विकास की चर्चा की। कपिल शर्मा ने उन्हें जन्मस्थान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनुराग पाठक और ललित मोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी