रोटी वाले बाबा से मारपीट कर दी धमकी

गुरुवार को इस मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 06:31 AM (IST)
रोटी वाले बाबा से मारपीट कर दी धमकी
रोटी वाले बाबा से मारपीट कर दी धमकी

संवाद सूत्र,(मथुरा) गोवर्धन: गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित किशोरीजी धाम आश्रम के महंत नारायण दास उर्फ रोटी वाले बाबा को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को इस मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित किशोरीजी धाम आश्रम के महंत नारायण दास को लोग रोटी वाले बाबा के नाम से जानते हैं। वह कई सालों से प्रतिदिन आश्रम में गरीब और असहाय लोगों को भोजन करा रहे हैं। यहां तक की सड़क किनारे बैठकर भिक्षावृत्ति कर रहे भिक्षुकों तक भी भोजन पहुंचा रहे हैं। महंत ने मुख्यमंत्री पोर्टल और थाना में पर सुमेर सिंह उर्फ भूरा निवासी गांव हसेला थाना अछनेरा, आगरा के खिलाफ शिकायत की थी। सुमेर सिंह पर आरोप था, वह आश्रम पर आकर मारपीट करता है। पैसे की मांग करता है। तमंचा दिखा कर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को संजीव कृष्ण ठाकुरजी, मनोज मोहन शास्त्री, उत्तम शर्मा, नागेंद्र महाराज, श्याम सुंदर ब्रजवासी ने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी। एएसपी अनिरुद्ध कुमार और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पीड़ित संत से मिले और इसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी