4.45 करोड़ से बनेंगी सड़कें, कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास

बठैन- दहगांव मार्ग बठैन खिटाविटा-शनिदेव मार्ग होंगे पक्के 45 लाख की लागत से बनेगा फालैन बरचावली मार्ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 12:06 AM (IST)
4.45 करोड़ से बनेंगी सड़कें, कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास
4.45 करोड़ से बनेंगी सड़कें, कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास

कोसीकलां: संसू। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने शुक्रवार को क्षेत्र में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। तीन करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बठैन खुर्द से दहगांव, 80 लाख रुपये की लागत से बठैन-खिटावटा होते हुए शनिदेव मार्ग, 45 लाख की लागत फालैन से बरचावली मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

वहीं बठैन खुर्द, बठैन कलां में जिला पंचायत निधि की निधि से बने एक करोड़ रुपये के इंटर ला¨कग खरजों का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विकास कार्य हर पंचायत और गांव तक पहुंचे। विकास के मामले में पिछड़े गांव को मुख्य धारा से जोड़ना उनका लक्ष्य है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। जिप सदस्य नरदेव चौधरी ने कहा कि विकास के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, कुलदीप अग्रवाल, विजन, कुमरपाल, शिव ¨सह, जवाहर, गिर्राज, होती, करतार, देवो, बच्चू समेत पीडब्लूडी, जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी