राहुल को नहीं है किसान और गरीबी की पीड़ा का अंदाजा: मौर्य

डिप्टी सीएम बोले सपा-बसपा का गठबंधन भी नहीं रोक पाया था भाजपा का विजय रथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:17 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:17 AM (IST)
राहुल को नहीं है किसान और गरीबी की पीड़ा का अंदाजा: मौर्य
राहुल को नहीं है किसान और गरीबी की पीड़ा का अंदाजा: मौर्य

जागरण संवाददाता, मथुरा : कान्हा की नगरी में सोमवार को आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा, कि राहुल गांधी को किसान और गरीबों की पीड़ा का अंदाजा नहीं है। सपा और बसपा के लिए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सपा-बसपा गठबंधन से भी बड़ी विजय मिलेगी।

डिप्टी सीएम महावन स्थित रमणरेती आश्रम परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसानों को सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपये प्रति साल उपलब्ध करा रहे हैं। राहुल गांधी ने इस निधि को कम बताया है, जबकि उनकी सरकारों ने तो किसानों को छह सौ रुपये भी नहीं दिए। मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा जातिवाद को लेकर अफवाह फैला रही हैं। सपा -बसपा का गठबंधन भाजपा का विजय रथ नहीं रोक सका तो अब क्या रोकेंगे। 100 में 60 फीसद वोट हमारा है। बाकी में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सबका साथ सबका विकास किया है। यदुवंशी और संत रविदास का वंशी भी हमारे साथ है। हम उसे दूर जाने भी नहीं देंगे। जितना पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब के लिए किया है, उसका साठ फीसद भी कांग्रेसी अपने राज में करते तो कोई गरीब न रहता। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से अधिक सीटें वर्ष 2022 के चुनाव में आएंगी। डिप्टी सीएम ने यहां कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। योगी सरकार ने जो विकास कार्य कराएं हैं, उससे गांव-गांव लोकप्रियता मिली है।

इससे पूर्व डिप्टी सीएम ने रमणरेती आश्रम में का‌िर्ष्ण गुरु शरणानंद का पूजन किया। इसके बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा पर चुनाव के लिए मुद्दे बहुत हैं। लेकिन विपक्ष मुद्दाविहीन है और अनर्गल बातें कर रहा है।

chat bot
आपका साथी