जयंती पर याद आए परशुराम, हुई जय-जयकार

धार्मिक सामाजिक संस्थाओं ने मनाई भगवान परशुराम की जयंतीभगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:47 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:47 AM (IST)
जयंती पर याद आए परशुराम, हुई जय-जयकार
जयंती पर याद आए परशुराम, हुई जय-जयकार

संवाद सहयोगी, मथुरा : भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भगवान परशुराम के रंग में रंग गई। सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भगवान परशुराम की जय-जयकार होती रही।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा बलदेवपुरी, महोली रोड पर भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत, अनुराधा शर्मा, प्रवीण शर्मा, रमेशचंद शर्मा, रमा शर्मा मौजूद रहीं। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा विश्रामघाट स्थित कार्यालय पर आरती की गई। महामंत्री एड. राकेश तिवारी, संजय चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी ने आरती की। मुख्य संरक्षक महेश पाठक वर्चुअल बैठक में भगवान परशुराम के मार्ग पर चलने की बात कही। अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी मौजूद रहे। सर्व ब्राह्मण महासभा ने कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। डा. मनोज मोहन शास्त्री, राजनारायण द्विवेदी, अखिलेश गौड़, सुभाष तिवारी मौजूद रहे। ब्राह्मण चेतना परिषद द्वारा घरों में जयंती मनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, चंदा बौहरे, शांतनु चतुर्वेदी ने जयंती मनाई। मोहित भवन में विराजमान भगवान परशुराम के श्री विग्रह का अभिषेक किया गया। अमित भारद्वाज, शशांक मौजूद रहे। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के तत्वावधान में दीप प्रज्वलित किया गया। भारत शर्मा, रामदेव भारद्वाज, रूपकिशोर उपमन्यु मौजूद रहे। सुरीर में परशुराम मंदिर में पूजन किया गया। रामप्रकाश पुजारी, लाला पंडित, देवेंद्र रावत, अजय रावत, गौरव कुमार मौजूद रहे। गोवर्धन में ब्राह्मण एकता एसोसिएशन ने शिव शक्ति हनुमान मंदिर पर जयंती मनाई। प्रदेश संयोजक पीवी जोशी, प्रकाश विहारी, दाऊ दयाल शर्मा, ताराचंद, अनुज, पीयूष, ममता, ललिता मौजूद रहे। सौंख में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, देवीप्रसाद शर्मा, मेघश्याम शर्मा, मौजूद रहे। वृंदावन में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सारंग वाटिका स्थित परशुराम पार्क में भगवान परशुराम का पंचामृत अभिषेक किया। आचार्य बद्रीश, कथा व्यास अनिरुद्ध आचार्य, का‌िर्ष्ण नागेंद्र महाराज, कपिल देव उपाध्याय, आचार्य रसिक, बालकृष्ण शर्मा, बालो, बिहारीलाल वशिष्ठ मौजूद रहे। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के आह्वान पर घरों में ही भगवान परशुराम का पूजन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रनारायण शर्मा, मार्गदर्शिका प्रतिभा शर्मा, लाला व्यास, सुमंत शुक्ला, सुनील कौशिक, आचार्य राजू भैया मौजूद रहे। ब्राह्मण महासभा ने परशुराम पार्क में विग्रह का अभिषेक किया। राधाकृष्ण पाठक, सुरेशचंद्र शर्मा, चंद्रलाल शर्मा, श्रीहरि सुरेशाचार्य, डा. अनुरागकृष्ण पाठक मौजूद रहे। राया में गोपालबाग प्रांगण स्थित परशुराम मंदिर में अभिषेक, हवन किया गया। महंत रूद्रप्रकाश सारस्वत ने अभिषेक कराया। अभिषेक पाराशर, बंगाली बाबा, देवीचरण सारस्वत, हरीकिशन शर्मा, नत्थीलाल शर्मा, विजय कुमार शर्मा, कन्हैया लाल उपमन्यु, अर्पित पाराशर, नीतेश पाठक, उमेश कौशिक, पंकज शर्मा मौजूद रहे।

बरसाना में विश्व फेडरेशन ब्राह्मण संघ व ब्राह्मण महासभा द्वारा भूमिया गली में चित्रपट पर पुष्प अर्पित किए गए। फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण दयाल गौड़, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष प्रयागराज श्रोत्रिया, गोकलेश कटारा, विष्णु श्रोत्रिया, पिटू शास्त्री मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी