प्रदेश में कल नई टीम संभालेगी व्यापार मंडल की कमान

वृंदावन में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की दो दिवसीय चुनाव प्रक्रिया आज से कल मतगणना अध्यक्ष सहित 65 पदाधिकारियों व 10 कार्यकारिणी सदस्यों का होगा निर्वाचन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 05:03 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 05:03 AM (IST)
प्रदेश में कल नई टीम संभालेगी व्यापार मंडल की कमान
प्रदेश में कल नई टीम संभालेगी व्यापार मंडल की कमान

संवाद सहयोगी,वृंदावन: उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को प्रदेश में बुधवार को नया नेतृत्व मिल जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय चुनाव प्रक्रिया मंगलवार से वृंदावन में शुरू होगी। इस प्रक्रिया में सहभागिता करने के लिए प्रदेशभर के एक हजार से अधिक पदाधिकारी पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का कहना है कि हर तीन साल बाद चुनाव प्रक्रिया से ही पदाधिकारियों का चयन होता आया है। प्रदेश की टीम के लिए अध्यक्ष सहित 65 पदाधिकारी व 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा।

श्रीकृष्णा धाम में पत्रकार वार्ता में मुकुंद मिश्रा ने बताया, वृंदावन में प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव का निर्णय वर्ष 2020 में मिर्जापुर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा की मौजूदगी में लिया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते प्रक्रिया में विलंब हुआ है। मुकुंद मिश्रा ने कहा, उनके पिता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा कहते थे कि मैं रहूं या न रहूं, व्यापार मंडल चलना चाहिए। एकमात्र हमारा ही संगठन ऐसा है, जिसकी नगर, तहसील और ब्लाक तक की कार्यकारिणी गठित है। हर जिले में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाए जाते हैं।

उद्घाटन में मौजूद रहेंगे मंत्री:

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय एमएसएमई मंत्री भानुप्रताप सिंह व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण करेंगे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री व जिला प्रभारी सतीश महाना, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, उप्र कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल शिरकत करेंगे। इन सभी प्रतिनिधियों के सामने बिजली, जीएसटी, आनलाइन ट्रेडिग, वायदा कारोबार के बारे में व्यापारियों का ²ष्टिकोण रखा जाएगा।

ये होगी प्रक्रिया:

एक अध्यक्ष, सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 15 उपाध्यक्ष, सात संयुक्त महामंत्री, 15 मंत्री, एक प्रचारमंत्री, दो संयुक्त प्रचारमंत्री, 15 संगठन मंत्री, 10 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। सात सितंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन, शाम तीन से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, आठ सितंबर को सुबह 11 बजे तक नामांकन वापसी, 11 से दोपहर दो बजे तक मतदान तथा दोपहर तीन बजे मतगणना के साथ परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव में प्रदेश के सभी 75 जिलों के अध्यक्ष-मंत्री व जिला प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे। ये रहे मौजूद

प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता, भैराप्रसाद मिश्रा, संतोष गुप्ता, महेंद्र जैन मयूर, बालकिशन अग्रवाल, राजकुमार नरूला, कमलाकांत पांडे, श्याममोहन, राजकुमार अग्रवाल, शिवशंकर वर्मा, मुकेश वाष्र्णेय, विशाल खुराना, नंदकिशोर गोसाई, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, रामकृष्ण अग्रवाल, कमल किशोर वाजपेयी, राजकुमार गोयल, धर्मचंद्र अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, विकास खन्ना, रंजनवाला आदि

chat bot
आपका साथी