पुलिस का एक कदम, महिला सशक्तिकरण की ओर

चमेली देवी बालिका डिग्री कालेज में सीओ सिटी वरुण कुमार ने मिशन शक्ति अभियान को लेकर छात्राओं से कहा वह अपने आप को कमजोर न समझें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:47 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:47 AM (IST)
पुलिस का एक कदम, महिला सशक्तिकरण की ओर
पुलिस का एक कदम, महिला सशक्तिकरण की ओर

जागरण संवाददाता, मथुरा: नारी को उसकी शक्ति की पहचान करने को बुधवार को पुलिस ने कहीं रैलियां निकाली तो कहीं चौपाल लगाई। मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को अपनी हिफाजत को उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी और अपराध और अपराधी की जानकारी 1090,112 और 1076 नंबर पर देने के लिए भी कहा गया।

चमेली देवी बालिका डिग्री कालेज में सीओ सिटी वरुण कुमार ने मिशन शक्ति अभियान को लेकर छात्राओं से कहा, वह अपने आप को कमजोर न समझें। बेझिझक वह अपनी शिकायत पुलिस से करें। पुलिस उनकी मदद को हर वक्त तैयार है। शहर कोतवाल संजीव दुबे ने केआर ग‌र्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण की जानकारी दी। महिला हेल्प डेस्क के कार्य बताए। इंस्पेक्टर बरसाना आजाद पाल सिंह ने नंदगांव में श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कालेज के छात्र व छात्राओं के सहयोग जन जागरण रैली निकाली। इंस्पेक्टर गोवर्धन प्रदीप कुमार ने श्रीजी स्कूल जतीपुरा की बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। फरह में इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने जागरूकता रैली निकलवाई। इंस्पेक्टर राया एसपी शर्मा ने गली बूचीराम व्यापारियान मुहल्ला जन चौपाल लगाई। पानी गांव में इंस्पेक्टर जमुनापार एमपी चतुर्वेदी ने जनचौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के पर्चे भी वितरित किए। सुजाता बनी नोडल: वाणिज्यकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर सुजाता सिंह को मथुरा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कार्यालय में बालिका, महिलाओं को उनके अधिकार और मर्यादाओं का हनन नहीं होने देने की शपथ दिलाई। डिप्टी कमिश्नर ने बताया, सामाजिक संगठन, व्यापारी के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

chat bot
आपका साथी