एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत, चार घायल

कैंटर की टक्कर से कलाबाजी खाते पलट गई बोलेरोभतीजी की लगन चढ़वा कर लौट रहे थे परिवार के साथ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:21 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 06:21 AM (IST)
एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत, चार घायल
एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत, चार घायल

संवाद सूत्र, (मथुरा)सुरीर: यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी में पीछे आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बोलेरो बीच की रेलिग तोड़ते हुए दूसरी रोड पर जाकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव गड़रियन पुरवा निवासी जसपाल सिंह शनिवार को भतीजी की लगन सगाई चढ़ाने के लिए परिवार के साथ गाजियाबाद गए थे। रविवार सुबह बोलेरो गाड़ी से वह यमुना एक्सप्रेस वे से होकर वापस लौट रहे थे। थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 93 के समीप पीछे आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बोलेरो में टक्कर दी। अनियंत्रित होने पर बोलेरो कलाबाजी खाते हुए रेलिग तोड़ कर दूसरी रोड पर जाकर पलट गई। जसपाल सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजुल, देवेंद्रपाल, अजय और रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक पर मिला फरीदाबाद के युवक का शव

कोसीकलां: दिल्ली- आगरा रेलवे रूट पर रविवार को एक युवक का शव मिला। आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त फरीदाबाद निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई।

सुबह ट्रैक मैन को कोटवन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। स्टेशन प्रबंधन के माध्यम से इसकी सूचना कोसीकलां थाना पुलिस को दी। कोटवन चौकी प्रभारी राजकुमार पंवार ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त फरीदाबाद के संजय कालोनी निवासी कृष्ण कुमार (30) के रूप में हुई। पिता नेकीराम ने बताया कि कृष्ण कुमार गुरुग्राम में नौकरी करते थे। वह 11 नवंबर को गुरुग्राम गए थे। 12 नवंबर को घर पर बात की। दीपावली पर घर आने की कही थी। इसके बाद कृष्ण से बात नहीं हुई और फोन बंद हो गया। गुमशुदगी के बारे में पुलिस को भी सूचना दी थी। रविवार को कोसी पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी।

chat bot
आपका साथी