प्राथमिकता के आधार पर वृद्ध महिलाओं का किया जाए वैक्सीनेशन

पिक बूथों की व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त बनाने के दिए निर्देश उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल व सीएचसी वृंदावन का किया निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:54 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:54 AM (IST)
प्राथमिकता के आधार पर वृद्ध महिलाओं 
का किया जाए वैक्सीनेशन
प्राथमिकता के आधार पर वृद्ध महिलाओं का किया जाए वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता, मथुरा: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने वृंदावन सीएचसी व जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में लगाए जा रहे वैक्सीनेशन बूथों, लेवर रूम, चाइल्ड केयर रूम आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पिक बूथों की व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त बनाए जाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को निरीक्षण के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि पिक बूथों पर महिला डाक्टर के साथ महिला स्टाफ को ही ड्यूटी पर लगाया जाए। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष तक की जिन महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है, उनको प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाए। इसके साथ ही 45 वर्ष की अधिक महिलाओं को आधार कार्ड को देखते हुए टीकाकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के फेस-2 की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर तैयारी की जाए। निरीक्षण में उपाध्यक्ष के साथ डा. संजय कुमार, डा. दिलीप कुमार, डा. प्रवीन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

महिला आयोग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मथुरा: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के मामले को महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने को लेकर एसएसपी को पत्र भेजा है।

थाना छाता क्षेत्र के एक गांव में दो अप्रैल को एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। एसएसपी के आदेश पर पीड़िता की मां ने 26 अप्रैल थाना छाता में दो युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। महिला आयोग की उपाध्यक्ष के मथुरा आने पर पीड़िता ने मुलाकात की थी। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करने और राजीनामा के लिए पुलिस पर दबाव डालने का आरोप लगाया था।

chat bot
आपका साथी