सात साल से साफ नहीं किए नाले

जागरण संवाददाता, मथुरा: औद्योगिक क्षेत्र के नाले सिल्ट से भरे पडे़ हैं। करीब सात सालों से इनकी सफाई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 11:15 PM (IST)
सात साल से साफ नहीं किए नाले
सात साल से साफ नहीं किए नाले

जागरण संवाददाता, मथुरा: औद्योगिक क्षेत्र के नाले सिल्ट से भरे पडे़ हैं। करीब सात सालों से इनकी सफाई नहीं हुई है। बारिश में उफनने लगते हैं। इधर, एक बार से मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में उद्यमियों की सांसे फूलने लगी है।

करीब 365 एकड़ में फैले क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हुई है। जबकि अर्थव्यवस्था चलाने में उद्योगों का अहम योगदान है। उद्यमियों की ओर से करोड़ों रुपये का टैक्स देने के बावजूद सुविधाएं नहीं हैं। खराब सड़क, साफ-सफाई के अलावा यहां के नालों की कई सालों से साफ-सफाई नहीं हुई है। उद्यमी बताते हैं कि पहले यूपीएसआइडीसी यहां की व्यवस्था देखता था, तब भी कोई कर्मचारी नहीं आता था। अब नगर निगम के हैंडओवर व्यवस्था है, तो अब भी कोई नहीं आता। ढलान पर होने के चलते सात क्षेत्रों के नालों को पानी यहां आकर मिलता है। इसमें नेशनल हाईवे, नगला शिवजी, नगला चंद्रभान, माधवपुरी, मानस नगर, बलदेवपुरी, गोपाल नगर जैसे क्षेत्रों के नाले शामिल हैं। ये सभी एक-दूसरे से ¨लक हैं। औद्योगिक क्षेत्र के ढलान पर होने के चलते यहां के नाले भरे रहते हैं। बरसाती सीजन में पानी उफनता रहता है। नालों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। इससे नाला भरने में पानी बाहर आ जाता है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

अजय अग्रवाल, उद्यमी पिछले करीब सात सालों से सफाई कर्मचारियों ने नालों की सफाई नहीं की है। बरसातों में समस्या बढ़ जाती है। नाले का पानी बाहर आ जाता है। प्रमोद टेटीवाल, उद्यमी

chat bot
आपका साथी