जल शक्ति मंत्री से मिली सांसद, यमुना में गिर रहे नालों का उठाया मुद्दा

पिछले दिनों सामाजिक संगठनों ने उठाया था सांसद के समक्ष मुद्दा टेप करने से वंचित रह रहे नालों के लिए भी उचित कार्रवाई करने की मांग की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:16 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:16 AM (IST)
जल शक्ति मंत्री से मिली सांसद, यमुना में गिर रहे नालों का उठाया मुद्दा
जल शक्ति मंत्री से मिली सांसद, यमुना में गिर रहे नालों का उठाया मुद्दा

जागरण संवाददाता, मथुरा: सोमवार को सांसद हेमामालिनी ने दिल्ली में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे से मुलाकात की। दोनों से यमुना में गिर रहे नाले और कोसी ड्रेन को लेकर चर्चा की। साथ ही सांसद ने अन्य नालों की तरह इनको भी टेप कराने तथा कोसी ड्रेन के लिए एसटीपी का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

दरअसल, पिछले दिनों जब सांसद हेमा मालिनी मथुरा आई थीं। उस दौरान सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने यमुना में गिर रहे नालों की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही यमुना में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर चिता व्यक्त की थी। उन्होंने शहर में निर्माणाधीन एसटीपी और नाले टेपिग के बारे में भी जानकारी दी थी। सांसद ने केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री को बताया कि शहर में वृंदावन के 12 नालों से 11 टेप किए जा रहे हैं, जबकि मथुरा के 23 नालों में से बीस नाले टेप किए जा रहे हैं। इसलिए जो नाले बाकी हैं, उन्हें भी टेप कराया जाए। कोसी नगर पंचायत की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए छाता के 14 नालों से बनी कोसी ड्रेन के लिए एसटीपी का भी जल्द निर्माण कराया जाए। इसके लिए पीएफआर भी नई दिल्ली भेजी जा चुकी है।

उन्होंने दोनों मंत्रियों को बताया कि कोसी ड्रेन से 10.5 एमएलडी और वृंदावन में दस एमएलडी तथा मथुरा में 48 एमएलडी नालों का श्राव यमुना नदी में गिर रहा है। इसलिए स्त्राव को यमुना में गिरने से रोकने के लिए अति शीघ्र कार्रवाई की जाए। जिससे यमुना का जल प्रदूषण मुक्त हो सके।

chat bot
आपका साथी