मिशन व निगम ने विश्रामघाट पर कराई सफाई

गंगा दशहरा पर श्रद्धालु करते हैं यमुना स्नान गंदगी के कारण भक्तों की भावना हो सकती हैं आहत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:37 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:37 AM (IST)
मिशन व निगम ने विश्रामघाट पर कराई सफाई
मिशन व निगम ने विश्रामघाट पर कराई सफाई

संवाद सहयोगी, मथुरा : गंगा दशहरा 20 जून का है। इस मौके पर श्रद्धालु यमुना पूजन और स्नान करेंगे। यमुना में गंदगी के कारण भक्तों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। श्रद्धालुओं की भावना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा विश्रामघाट पर सफाई अभियान शुरू कराया गया। रविवार को करीब 15-20 ट्राली सिल्ट निकाली गई। सोमवार को भी सफाई कराई जाएगी।

नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। घाटों पर पानी उतर गया है, जिसके साथ ही सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। रविवार को यमुना मिशन के लोगों के साथ विश्रामघाट पर सफाई कराई गई। निगम के करीब 25 कर्मचारी और मिशन के करीब 15 लोग सफाई कार्य में जुट हैं। सुबह से शाम तक विश्रामघाट पर सफाई अभियान चलाया गया। शाम तक करीब 15-20 ट्राली शिल्ट यमुना से निकाली गई। जेडएसओ एसएस यादव, पर्यवेक्षक महेश काजू व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। गंगा दशहरा तक सफाई पूरी कराने का आश्वासन नगर निगम द्वारा दिया गया है। सोमवार को सफाई कर्मियों की संख्या में वृद्धि की जानी है। दशहरा पर घाटों की सफाई के साथ ही यमुना मार्ग की भी सफाई कराई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को गंदगी से निजात मिल सके। जेएडएसओ एसएस यादव ने बताया कि दो-तीन दिन घाट पर सफाई कराई जाएगी। दशहरा से पहले घाटों को साफ कर दिया जाएगा। यमुना जाने वाले मार्गों की भी सफाई कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुबह कराया सैनिटाइजेशन, शाम को कराई फागिग

मथुरा: नगर निगम द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। सड़क, नाला-नाली, चूना छिड़काव, एंटी लार्वा का छिड़काव, खाली प्लाटों की सफाई कराई जा रही है। शाम को फागिग कराई जा रही है। नोडल अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।

मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त अनुनय झा के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम द्वारा बड़ी मशीनों के माध्यम से जिला अस्पताल व महिला अस्पताल, डीग गेट से भरतपुर गेट तक, भरतपुर गेट से होली गेट तक, होली गेट से जनरल गंज चौराहा तक, ध्रुवघाट, होली गेट से पुराना बस स्टैंड रोड, भरतपुर गेट से सौंख अड्डा मार्ग, भूतेश्वर चौराहा से नया बस स्टैंड मार्ग, भूतेश्वर तिराहा से डीग गेट तक सैनिटाइजेशन कराया गया। रामलीला नाला, चित्रकूट, जवाहर इंटर कालेज के पीछे सेवाश्रम वाले नाला की सफाई कराई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैजा अस्पताल, मसानी रोड नाला, कदंब विहार, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वृंदावन परिक्रमा मार्ग नाला सफाई, सीएचसी बुर्जा रोड, महोली रोड पर नाले और नालियों की सफाई कराई गई। नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता ट्रैफिक रिजवान अहमद, लेखाधिकारी डा. गीता कुमारी लेखाधिकारी, लेखाकार श्याम पाल आदि ने निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी