कृषि राज्य मंत्री ने किया राया संभागीय शोध केंद्र का निरीक्षण
कृषि राज्यमंत्री लखन सिंह राजपूत का काफिला अचानक राया के कृषि संभागीय शोध केंद्र पर पहुंच गए। जहां उनके औचक निरीक्षण किए जाने को लेकर अफरा -तफरी मच गई।
संवाद सूत्र, राया: यमुना एक्सप्रेस वे से होकर मेरठ जा रहे प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री लखन सिंह राजपूत का काफिला अचानक राया के कृषि संभागीय शोध केंद्र पर पहुंच गए। जहां उनके औचक निरीक्षण किए जाने को लेकर अफरा -तफरी मच गई।
शुक्रवार दोपहर को पहुंचे कृषि राज्यमंत्री ने शोध केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बीज उत्पादन, बीज शोध केंद्र, बीजों की ट्रायल्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अलग-अलग बिदुओं पर बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही रबी की फसल की बुवाई के लिए सरसों के मिनी किट का भी वितरण किया। संभागीय कृषि केंद्र पर रबी के फसल के बीज, गेंहू, जौ, सरसों की उपलब्धता की समीक्षा की। मक्का, धान, उडद, मूंग, तिल, अरहर की ट्रायल्स को भी देखा। साथ ही कृषि उपनिदेशक धुरेंद्र कुमार, उपकृषि निदेशक शोध आगरा मंडल डा. तेजवीर सिंह तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी रामतेज यादव, भूमि सरंक्षण अधिकारी डा. संतराम सिंह आदि मौजूद रहे।