मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया गो तस्कर, दो घायल

चार साथी भी गिरफ्तार अंधेरे का फायदा उठाकर दो भाग निकले दो पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली सीओ पर भी किया फायर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2020 06:07 AM (IST)
मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया गो तस्कर, दो घायल
मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया गो तस्कर, दो घायल

संवाद सूत्र, छाता (मथुरा): नेशनल हाईवे पर दौताना के पास रविवार रात छाता पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से तीस मिनट तक की जवाबी फायरिग में एक गो तस्कर की मौत हो गई और दो घायल हो गए। दो घायल सहित चार तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। दो तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगी है। सीओ पर भी गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए।

गो तस्करों की सूचना पर पुलिस ने रात दो बजे केडी मेडिकल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी कराई। रात करीब ढाई बजे मथुरा की ओर से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आती दिखी। पुलिस के रोकने पर चालक ने नाकेबंदी तोड़ वाहन को रफ्तार दे दी। पुलिस ने पीछा किया तो गो तस्करों ने फायरिग कर दी। सीओ छाता जगदीश कालीरमन और इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने जवाबी फायरिग की। इसी बीच गो तस्करों की गाड़ी डिवाइडर पार करने के चक्कर में फंस गई। गो तस्कर फायरिग करते हुए भागते रहे। करीब तीस मिनट तक दोनों ओर से फायरिग हुई।

पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो हरियाणा के मेवात जिले के नूंह थाना के गांव देवड़ा निवासी बिल्लू, कंसारी निवासी अफसर, नगीना थाने के गांव कंसारी-देवड़ा के यूनुस, उटाबड़ निवासी इरफान और सादिक को दबोच लिया। अफसर को जांघ में गोली लगी जबकि बिल्लू और यूनुस पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

मुठभेड़ में सीओ के हमराह सिपाही महेंद्र और छाता इंस्पेक्टर के हमराह राहुल बालियान के पैर में रगड़ते हुए गोली निकल गई। सीओ छाता के सीने में गो तस्करों ने गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह बच गए। घायलों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां घायल गो तस्कर अफसर ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर आइजी ए सतीश गणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, एसपी क्राइम राधेश्याम राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। आइजी ने बताया कि हरियाणा के थाना पुन्हाना के गांव खाईका निवासी काला और हनीफ भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी