गो समाधि स्थल से गोवंश की हड्डियां भरते लोगों का वीडियो वायरल

राधाकुंड स्थित गो समाधि स्थल से दो लोगों का बोरे में हड्डियां भरते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:09 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:09 AM (IST)
गो समाधि स्थल से गोवंश की हड्डियां भरते लोगों का वीडियो वायरल
गो समाधि स्थल से गोवंश की हड्डियां भरते लोगों का वीडियो वायरल

संवाद सूत्र, गोवर्धन :राधाकुंड स्थित गो समाधि स्थल से दो लोगों का बोरे में हड्डियां भरते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। गोवंश की हड्डियां बीनते वीडियो को देख स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति आरोपितों को सुरभि गोशाला का कर्मचारी बता रहा है।

सुरभि गोशाला संचालक जर्मन गोभक्त इरिन फ्रेडरिक ब्रूनिग उर्फ सुदेवी दासी की मांग पर विधायक कारिदा सिंह ने प्रशासन से गो समाधि को जगह दिलवा दी। सुरभि गोशाला के मृत गोवंश को इस स्थल पर समाधि दी जाने लगी। बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें समाधि स्थल पर दो लोग हड्डियों को बोरे में भर रहे हैं तथा कई गड्ढे खुदे हैं। इनमें गोवंश के शरीर के अंग व खून दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उक्त लोगों को सुरभि गोशाला का कर्मचारी बताता है, इस पर उक्त लोग भी खुद को गोशाला का कर्मचारी बताते हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आरोपित हड्डियों का व्यापार कर रहे हैं। तथा हड्डियां भी अभी कच्ची हैं, गड्ढे खुदे हुए हैं और उनमें खून बिखरा दिखाई दे रहा है। हालांकि आरोपित बोल रहे हैं कि समाधि स्थल में जगह कम होने के कारण हड्डियों को एक जगह समाधि दी जाएगी तथा उन गड्ढों में अन्य मृत गोवंश को समाधि दी जाएगी। इस संदर्भ में पद्मश्री सुदेवी दासी ने बताया जो लोग गो समाधि स्थल पर हड्डियां बीन रहे थे वह मेरे यहां कार्य नहीं करते हैं। उक्त दोनों व्यक्ति अलग से बुलवाए गए थे। गायों का दाह संस्कार करने के लिए जगह कम पड़ रही है। गड्ढा खुदवाने से गायों की हड्डियां निकल रही है। हड्डियों को एकत्रित कर दूसरी जगह गड्ढा खोदकर दबाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी