खूंटी पर लटका मिला किशोरी का शव

खुदकुशी या हत्या दोनों ही पहलुओं पर पुलिस कर रही तहकीकात

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:26 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:26 AM (IST)
खूंटी पर लटका मिला किशोरी का शव
खूंटी पर लटका मिला किशोरी का शव

संवाद सूत्र, तरौली: थाना छाता क्षेत्र के नौगांव में रविवार सुबह एक किशोरी का शव घर में खूंटी से लटका मिला। स्वजन ने किशोरी की खुदकुशी किए जाने की जानकारी पुलिस को दी, जबकि किशोरी के मामा ने अपनी भांजी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।

गांव नौगांव निवासी पप्पन की पुत्री पल्लवी (17) का शव खूंटी से लटका हुआ था। उसके गले में साफी का फंदा पड़ा था। स्वजन ने पुलिस को बताया, पल्लवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के तोमर मुहल्ला निवासी दीपक का कहना था, उसकी भांजी की हत्या की गई है। शव को फंदे पर लटकाया गया है। 16 साल पहले भी उसकी बहन रजनी (पल्लवी की मां) की इसी तरह हत्या की गई थी। नौगांव में हुई पंचायत में सरदारी के कहने पर उस समय उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। उसकी भांजी के साथ वही घटना घटित हुई है। पल्लवी की मौत की सूचना भी पुलिस को दीपक ने ही दी थी। सीओ छाता वरुण कुमार सिंह ने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से किशोरी की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। जो अभी उनको प्राप्त नहीं हुई है। इधर, दीपक ने अपनी भांजी की हत्या किए जाने की तहरीर थाना छाता में दी है। महिला ने की खुदकुशी

सुरीर: गांव हरनौल में रविवार शाम एक महिला ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। गांव हरनौल में वीरपाल सिंह की पत्नी बैशाली (30) ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया, खुदकुशी के पीछे गृहक्लेश बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी