श्याम बिहारी मिश्रा ने ही लड़ी व्यापारियों के हितों की सच्ची लड़ाई-सतीश महाना

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रै-वार्षिक चुनाव व अधिवेशन संपन्न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 12:03 AM (IST)
श्याम बिहारी मिश्रा ने ही लड़ी व्यापारियों के हितों की सच्ची लड़ाई-सतीश महाना
श्याम बिहारी मिश्रा ने ही लड़ी व्यापारियों के हितों की सच्ची लड़ाई-सतीश महाना

संवाद सहयोगी, वृंदावन: प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा, उप्र उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारियों के हितों में संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। योगी सरकार व्यापारियों के संरक्षण को लेकर हमेशा सजग रहती है।

श्रीकृष्णा धाम में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव व अधिवेशन में महाना ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, पूर्ववर्ती सरकारों व इंडस्ट्रीज का लिक कई कारणों से टूटा था। यह सरकार सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। कहा, देश में अगर किसी ने व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी है तो वह श्याम बिहारी मिश्रा ने। जिन अपेक्षाओं पर उन्होंने कार्य किए, आज ये जिम्मेदारी मुकुंद मिश्रा निभा रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए में स्वयं व्यापार मंडल के मजबूत वकील के नाते पैरवी करूंगा। उन्होंने लाला विशंभर दयाल व पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा, आनलाइन व्यापार से फुटकर-थोक व्यापारी का काम खत्म होता जा रहा है। जापान की दिशा-दशा दोनों बदली हैं। हम व्यापारी वर्ग हैं, इस दिशा को परिवर्तित करने का दायित्व हमारा है। भाजपा के प्रदेश मंत्री सलिल विश्नोई व झांसी के मेयर रामतीर्थ सिघल ने व्यापारियों को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। महानगर अध्यक्ष डा. विशाल खुराना, मीडिया प्रभारी विकास खन्ना व उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को गदा भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां लक्ष्मी व भामाशाह की छवि के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार जताया। ये रहे मौजूद:

बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल बसेरा, कमल किशोर वाष्र्णेय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, संतोष कुमार गुप्ता, संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वाले, विकास अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम दुबे, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, डा. विशाल खुराना, राजकुमार गोयल, राजू गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, रविद्र कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिघल, महेशचंद्र अग्रवाल, मुकेश वाष्र्णेय, नंदकिशोर गुसाईं, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, हरिओम अग्रवाल, विकास खन्ना, बाबी बृजवाणी, राकेश गौड़, देवीराम गर्ग, राकेश गौड़, वीके उपाध्याय, धर्म चंद अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, मृदुल अग्रवाल, अमित चतुर्वेदी, बालकिशन अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी, लोकेंद्र सिंह, गणेश पहलवान, फतेह सिंह, आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी