डीएम ने राजनैतिक दलों के साथ की ईवीएम की जांच

उनके साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से प्रतिदिन इसकी जानकारी प्राप्त कर समय-समय पर निरीक्षण करते रहे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 06:55 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 06:55 AM (IST)
डीएम ने राजनैतिक दलों के  साथ की ईवीएम की जांच
डीएम ने राजनैतिक दलों के साथ की ईवीएम की जांच

जासं, मथुरा : जिलाधिकारी नवनीत चहल ने मंगलवार को बाद गांव स्थित वेयर हाउस में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच की। उनके साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से प्रतिदिन इसकी जानकारी प्राप्त कर समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। डीएम ने कहा, ईवीएम के कार्यों में प्रशासन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता बरत रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया, ये कार्य लगभग एक माह तक चलेगा। एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, एडीएम फाइनेंस योगानंद पांडेय, एडीएओ निर्वाचन डीसी राजौरिया भी मौजूद रहे। सहायक अभियंता के खिलाफ जांच के आदेश

संवाद सहयोगी, मथुरा : मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एनएस चौहान के खिलाफ मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी लाजपत नगर में स्कूल की जमीन पर बेसमेंट सहित तीन मंजिला आवास का बगैर नक्शा निर्माण संबंधी शिकायत पर ध्वस्तीकरण आदेश के न मानने के संबंध में जांच करेगी।

लाजपत नगर निवासी धनश्याम शर्मा, रोशनलाल, मनोज कुमार, अनिल गहलौत, विधीचंद, खेमचंद्र, मीरा, अनीता शर्मा ने सहायक अभियंता पर कालोनी में अवैध निर्माण और इसके बाद ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश को न मानने का आरोप लगाया था। मंडलायुक्त ने इस प्रकरण में जांच के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम सदर होंगे। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सदस्य होंगे। टीम को एक सप्ताह में जांच करनी होगी।इस संबंध में सहायक अभियंता से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

chat bot
आपका साथी