मुकुंद मिश्रा की निर्विरोध ताजपोशी का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र पर्चा दाखिल कार्यकारिणी के 75 पदों के लिए 110 ने किया दावा नामांकन पत्रों की जांच शुरू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 05:37 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 05:37 AM (IST)
मुकुंद मिश्रा की निर्विरोध ताजपोशी का रास्ता साफ
मुकुंद मिश्रा की निर्विरोध ताजपोशी का रास्ता साफ

संवाद सहयोगी, वृंदावन(मथुरा): उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव के लिए यहां चल रहे नामांकन प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक ही पर्चा भरा गया है। यह नामांकन वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का है। ऐसे में एक बार फिर उनकी ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य कुल 75 पदों के लिए 110 दावेदारों ने नामांकन किए हैं। बुधवार को सुबह नामांकन पत्र वापस लेने के बाद दोपहर को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

श्रीकृष्णा धाम में मंगलवार सुबह शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष पद पर सबसे पहले वर्तमान अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने नामांकन किया। कोई अन्य नामांकन नहीं किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन होने के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सात पदों के लिए 10, 15 उपाध्यक्ष पद के लिए 18, दो महामंत्री पद के लिए चार लोगों ने नामांकन कराया। संयुक्त महामंत्री के सात पदों के लिए नौ, मंत्री के 15 पदों के लिए 27 ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रचार मंत्री के एक पद के लिए दो, संयुक्त प्रचार मंत्री के दो पदों के लिए तीन, संगठन मंत्री के 15 पदों के लिए 25 दावेदारों ने नामांकन किया। 10 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए 11 नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव अधिकारी शर्मा ने बताया, नामांकन पत्रों की जांच जारी है। बुधवार सुबह नाम वापसी का समय दिया जाएगा। इसके बाद मतदान होगा। दोपहर को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कोरोना काल में की सेवाओं के लिए किया सम्मान

वृंदावन: उप्र उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव व अधिवेशन में मंगलवार को जिले के दो व्यापारियों का विशेष सम्मान किया गया। इन्होंने कोरोना काल में पीड़ितों और जरूरतमंदों के लिए आक्सीजन से लेकर, दवा, चिकित्सा और भोजन की व्यवस्था की थीं।

सम्मेलन के मंच पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह ने बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल को कोरोना काल में निश्शुल्क आक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने, डा. हेडगेवार सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में आक्सीजन प्लांट में मदद, अस्पताल में बेड की व्यवस्था व भोजन की व्यवस्था कराने पर सम्मानित किया गया। कमलकिशोर वाष्र्णेय को जरूरतमंदों की सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी