जन्मभूमि के सामने लगाए नारे, पांच गिरफ्तार

सर्तकता के तमाम पहरे तोड़कर सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के सामने पांच लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। कहा आज उन्हें रोका जा रहा है। आगे मस्जिद का गिरना पक्का है। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 04:19 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:19 AM (IST)
जन्मभूमि के सामने लगाए नारे, पांच गिरफ्तार
जन्मभूमि के सामने लगाए नारे, पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मथुरा: सर्तकता के तमाम पहरे तोड़कर सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के सामने पांच लोगों ने नारे लगाए। कहा, आज उन्हें रोका जा रहा है। आगे मस्जिद का गिरना पक्का है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिदू संगठनों ने छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल को ले जाकर जलाभिषेक का एलान किया था। पुलिस की सख्ती देख इसे वापस ले लिया गया था। फिर भी पुलिस जन्मस्थान व शाही मस्जिद के आसपास चौकसी बरत रही थी। सोमवार को एडीजी राजीव कृष्ण, आइजी नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर भी लगातार भ्रमण पर रहे। दोपहर में बरसाना के संत सर्वेश्वर दास मलूक, गोरखपुर के पछपड़वा निवासी आलोक कुमार चौहान, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला संभाग फरीदाबाद अध्यक्ष विकास चौहान, होडल (हरियाणा) निवासी कृष्ण सिंह बडगूजर और मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर की पिपलिया मंडी महावीरगंज निवासी राकेश गुप्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि के गेट पर पहुंचे और नारे लगाने शुरू कर दिए। सर्वेश्वर दास मलूक ने कहा, हम सभी अलग-अलग स्थानों से आए हैं। हमारी मुलाकात श्री कृष्ण जन्मभूमि पर हुई। उन्होंने कहा, अगर किसी के घर को लूट लिया जाए, तो वह उसका नहीं हो सकता है। जब हम सत्ता में पूरी ताकत के साथ आए तो मस्जिद का गिरना पक्का है। विकास चौहान ने कहा, आज हिदू घरों में बैठे हैं। उन्हें बाहर आना चाहिए। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और पांचों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर का कहना है, कुछ लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कोई नारेबाजी कर दी। उनको गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी