कठपुतली नृत्य के जरिए समझाया गुड टच-बैड टच

कुंभपूर्व वैष्णव बैठक के ब्राह्मण सेवा संघ शिविर में हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 06:36 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 06:36 AM (IST)
कठपुतली नृत्य के जरिए 
समझाया गुड टच-बैड टच
कठपुतली नृत्य के जरिए समझाया गुड टच-बैड टच

संवाद सहयोगी, वृंदावन: छोटे बच्चों के साथ हो रहे यौन अपराध की खबरें समाज को शर्मसार करती हैं। इस तरह के मामले बढ़े तो सरकार को पाक्सो जैसे कानून बनाने को मजबूर होना पड़ा। पाक्सो कानून के साथ गुड टच,बैड टच के बारे में जानकारी देने के लिए कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के ब्राह्मण सेवा संघ में सेमिनार आयोजित हुई। सेमिनार में कठपुतली नृत्य के जरिए कानून व गुड टच, बैड टच के बारे में लोगों को समझाया गया।

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के ब्राह्मण सेवा संघ शिविर में कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज यशवंत कुमार मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इसे रोकने को हमें जागरूक होने की जरूरत है। अपर जिला जज मयूर जैन ने कहा, बच्चों व अभिभावकों को इस कानून की जानकारी होनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षाश्री ने कहा, जागरूकता कार्यक्रम हर जगह आयोजित हों। रंगजी पुलिस चौकी इंचार्ज रचना सांगवान ने कहा, मनोरंजक तरीके से अगर बच्चों को पाक्सो कानून की जानकारी दी जाएगी, तो अच्छा परिणाम होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा, सचिव सुनील चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सराहना की। का‌िर्ष्ण नागेन्द्र महाराज ने कहा जिस तरह से बाल कृष्ण की रक्षा नंदबाबा ने की, वैसे ही हमें बाल गोपालों की सुरक्षा करनी है। आनंद बल्लभ गोस्वामी,डा. नीतू गोस्वामी, नीरज गौड़, सुमंत शुक्ला, श्रेया शर्मा, चंद्रनारायण शर्मा चीनू, शशि शुक्ला, सत्यभान शर्मा, जगदीश नीलम, पुष्पांग गोस्वामी, चैतन्य शर्मा, श्याम सुंदर बृजवासी, कृष्णा गोस्वामी, श्वेता गोस्वामी, विनीता द्विवेदी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी