निकुंजवन लीला का कलाकारों ने किया भावपूर्ण मंचन

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के सांस्कृतिक पंडाल में रासमंडली के कलाकारों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 03:02 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 03:02 AM (IST)
निकुंजवन लीला का कलाकारों ने किया भावपूर्ण मंचन
निकुंजवन लीला का कलाकारों ने किया भावपूर्ण मंचन

वृंदावन (मथुरा)जासं: कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के सांस्कृतिक पंडाल में रासमंडली के कलाकारों ने ब्रज लोक संगीत पर अपना भावपूर्ण मंचन किया, तो पंडाल तालियों से गूंज उठा।

उप्र संस्कृति विभाग के संयोजन में चल रहे रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत मुरारी लाल तिवारी के ग्रुप ने ब्रज के लोकगीत व नृत्य से की। गोरखपुर की कुमारी हिना मौर्या ने भोजपुरी लोक गायन से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। विश्वप्रसिद्ध रासाचार्य पद्मश्री रामस्वरूप शर्मा की रासलीला मंडली के कलाकारों ने स्वामी हरिबल्लभ शर्मा के निर्देशन में श्रीकृष्ण की माखन चोरी व निकुंज वन रासलीला का मंचन किया। संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार पाठक ने कहा, श्रीकृष्णा की रासलीला लोकरंजन नहीं आत्म रंजन का विषय है। भगवान श्री कृष्ण जन-जन के आराध्य हैं, वह लोक नायक हैं, उनका संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए है। झांसी की कलाकार राधा प्रजापति ने राई लोक नृत्य प्रस्तुत किया। पर्यावरण को क्षति पहुंचाने की चित्रों से व्यथा व्यक्त की : कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में बसे पर्यावरण खालसा में मंगलवार को पर्यावरण शिक्षा व जनजागृति के लिए चित्रकला प्रतियोगिता में भक्ति वेदांत गुरुकुल के छात्र शामिल हुए। यमुना में बढ़ते प्रदूषण व मानव द्वारा पर्यावरण को क्षति पहुंचाने की चित्रों से व्यथा व्यक्त की।

छात्रों ने वृंदावन में घटती वृक्षावलियों पर चिता जताई। तेजी से काटे जा रहे वृक्षों के नुकसान को चित्रकला के जरिए बताया। संयोजक फ्रेंड्स आफ वृंदावन के निदेशक जगन्नाथ पोद्दार ने कहा, पिछले दो कुंभ पूर्व वैष्णव बैठकों में संस्था ने पर्यावरण खालसा शिविर लगाए। इस बार संस्था को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। भक्ति वेदांत गुरुकुल के प्रधानाचार्य राधाकांत दास ने कहा, ईको स्कूल कार्यक्रम के तहत पर्यावरण खालसा में कार्यक्रम होते रहेंगे। राहुल शर्मा, राधेश, वंदित अग्रवाल, आयुष, हर्षवर्धन, आदित्य शर्मा, मृदुल हसीजा, रामदास, बैकुंठ, कुशाग्र पाल, युवराज, रोहिनी नंदन, पुष्कर, पार्थ सारथी, गौरांग मुदगिल, कुंवर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी