महावन में बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे एजीएम को किसानों ने घेरा

संवाद सूत्र बलदेव (मथुरा) गांव अवैरनी में यूनियन बैंक की शाखा का निर्माण कार्य चल रहा है। ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:31 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:31 AM (IST)
महावन  में बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे एजीएम को किसानों ने घेरा
महावन में बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे एजीएम को किसानों ने घेरा

संवाद सूत्र, बलदेव (मथुरा): गांव अवैरनी में यूनियन बैंक की शाखा का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका निरीक्षण करने आगरा से एजीएम पहुंचे। जिन्हें भाकियू पदाधिकारियों ने घेर लिया और अपनी बैंक संबंधित समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने एजीएम को ज्ञापन सौंपते हुए फील्ड आफिसर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। शाखा में किसानों के शोषण किए जाने, दलालों को सक्रिय किए जाने का भी आरोप लगाते हुए कर्मचारियों का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि कर्मचारी उनको परेशान करते हैं। छोटे-छोटे काम के लिए चक्कर लगवाते हैं। किसानों के लिए बैंक चार बजे ही बंद कर दी जाती है, लेकिन दलाल सात बजे तक बैंक के अंदर बैठकर काम कराते हैं। एजीएम ने किसानों को दस दिन में समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने एजीएम को आगरा के लिए जाने दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में भाकियू के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेखराज सिंह प्रधान, पूरन सिंह प्रधान, राजू पंडित, दिगंबर बाबा, विजय सिंह, योगेश अग्रवाल, चिटू अग्रवाल, धीरेंद्र तोमर, रामवीर सिंह, बालब्रह्म सिंह काका, मास्टर थान सिंह, पीतम काका आदि मौजूद रहे। महावन-अंडरपास में जलभराव से किसान झेल रहे परेशानी: भारतीय किसान यूनियन भानु की कैंप कार्यालय बलदेव पर हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में जलभराव और कीचड़ की समस्या को उठाया गया। जलभराव के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस के अंडरपास, सर्विस रोड पर कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती है। किसानों को खेतों पर जाने में परेशानी होती है। किसानों की खेत दोनों तरफ हैं। जलभराव और कीचड़ की समस्या का समाधान होना चाहिए। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। श्यामपाल सिंह, जगदीश रावत, रीति राम ठाकुर, कुंतभोज रावत, रामफल सिंह सूबेदार, भूपेंद्र सिंह चौधरी, डा अशोक सिकरवार, रामेश्वर शर्मा, डा. राधेश्याम सिकरवार, विक्रम सिंह चौधरी, डा. रमेशचंद्र सिकरवार, देवी सिंह बड़ौनिया, गिर्राज सूबेदार, अनेक सिंह चौधरी, वेदप्रकाश तोमर, गुड्डा मास्टर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी