महाप्रभु बल्लभाचार्य ने चौरासी कोस में स्थापित कीं बैठकें

जगह-जगह मनाई गई महाप्रभु बल्लभाचार्य की जयंतीचित्र पर किया माल्यार्पण जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:47 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:47 AM (IST)
महाप्रभु बल्लभाचार्य ने चौरासी कोस में स्थापित कीं बैठकें
महाप्रभु बल्लभाचार्य ने चौरासी कोस में स्थापित कीं बैठकें

संस, मथुरा : महाप्रभु बल्लभाचार्य ने ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर जगह-जगह बैठक स्थापित कीं। कोरोनाकाल में उनकी जयंती सूक्ष्म रूप से मनाई गई। जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महाप्रभु बल्लभाचार्य ने चौरासी कोस में बैठकें स्थापित की थीं।

मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में महाप्रभु बल्लभाचार्य की जयंती मनाई गई। मंदिर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक द्वारा महाप्रभु बल्लभाचार्य के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंदिर गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज, कांकरोली युवराज डा. वागीश कुमार महाराज ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंदिर के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को महाप्रभु बल्लभाचार्य के मार्ग पर चलने की बात कही। मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में सभी सेवाएं अंदर ही अंदर चल रही हैं। कोरोनाकाल के कारण जयंती सूक्ष्म रूप में मनाई गई है। उन्होंने सभी से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया। बनवारीलाल, बलदेव भंडारी, अजय भट्ट, ब्रजेश चतुर्वेदी, सत्यनारायण रोकड़िया, सुधीर कुमार, त्रिलोकीनाथ झापटिया, जीतू, गुड्डू मौजूद रहे।

छत्ता बाजार स्थित प्राचीन मंदिर श्री गोवर्धननाथ महाराज में महाप्रभु बल्लभाचार्य के चित्रपट पर सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, मंदिर सेवायत महंत लोकेंद्रनाथ कौशिक ने माल्यार्पण किया। बल्लभाचार्य के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि महाप्रभु बल्लभाचार्य ने ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई और जगह -जगह बैठक स्थापित कीं। वल्लभ कुल संप्रदाय के गोस्वामी आज भी ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा उन्हीं के सानिध्य में लगाते हैं। राहुल शर्मा, वैभव कौशिक, भागवताचार्य मुकुंदलाल चतुर्वेदी, रसिक बिहारी शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी