21वीं सदी भारत की: मेघवाल

मानवता और राष्ट्र के लिए समर्पित थे पंडित दीनदयाल हेमा मालिनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:30 AM (IST)
21वीं सदी भारत की: मेघवाल
21वीं सदी भारत की: मेघवाल

संवाद सहयोगी, वृंदावन: केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद का आधार संस्कृति है। संस्कृति के प्रति समर्पण ही एकात्मवाद है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के समर्थक थे। वह जनसंघ के आर्थिक चितन के रचनाकार थे। जिनका उद्देश्य चितन का आधार सामान्य मानव का सुख है। 21वीं सदी भारत की होगी।

जनसंघ के संस्थापक महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर केशव धाम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में मुख्य अतिथि मेघवाल ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए पंडितजी के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। कहा 21 वीं सदी भारत की होगी, यह भविष्यवाणी स्वामी विवेकानंद ने मिशिगन में की थी। जो सही मायने में भारतीयता का बोध कराती है। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल की पावन जन्मभूमि की सांसद बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं। वे मानवता और राष्ट्र के लिए समर्पित थे। गौतमबुद्ध विवि नोएडा के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि पंडितजी के विचार ही जीवन दर्शन हैं। अटल बिहारी वाजपेयी हिदी विवि भोपाल के कुलपति डा. मोहन लाल छीपा ने कहा पंडितजी भारतीय ज्ञान परंपरा के संवाहक रहे हैं। उसको लेकर आगे बढ़ें और पाठ्यक्रम में शामिल करें। चौ. चरणसिंह विवि मेरठ के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा ने कहा पंडितजी ने मानव एकात्मवाद दर्शन का सिद्धांत तब दिया जब विश्व में दो विचारधाराएं पूंजीवाद और साम्यवाद चल रही थीं। केशव धाम निदेशक ललित कुमार ने कहा संगोष्ठी में दो दिन में शोधकर्ताओं ने ज्ञान प्राप्त किया है। वह अपने कार्य क्षेत्र में जाएं तो इस ज्ञान के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दें। संगोष्ठी का प्रतिवेदन सारांश विद्या भारती के प्रदेश शिक्षण प्रशिक्षण प्रमुख डा. अजय शर्मा ने पढ़ा। संयोजक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं संचालन डा. प्रणव शास्त्री ने किया। डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने भी पंडित जी को भावांजलि अर्पित की। दीनदयाल धाम स्मारक समिति निदेशक सोनपाल, उपाध्यक्ष रोशन लाल, मंत्री नवीन मित्तल, मनीष गुप्ता, केशवधाम मंत्री सतीश अग्रवाल, विधायक कारिदा सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, लोकेश प्रताप सिंह, प्रहलाद, विनोद शर्मा, डा. विनोद बनर्जी, डा. तेजपाल सिंह, डा. अनीता सिंह, कृतिका गोयल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी