गोली लगने से दो महिलाओं समेत छह घायल

थाना राया क्षेत्र का गांव मढ़ी सिन्यार रविवार रात गोलियों की तड़तड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:24 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:24 AM (IST)
गोली लगने से दो महिलाओं समेत छह घायल
गोली लगने से दो महिलाओं समेत छह घायल

संवाद सूत्र, राया (मथुरा): थाना राया क्षेत्र का गांव मढ़ी सिन्यार रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने पीड़ित के ही घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिग की। लाठी-डंडों से हमला किया गया। दो महिलाओं समेत छह लोग गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीन को लाठी डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। पीड़ित के भतीजे ने सोमवार को सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव मढ़ी सिन्यार निवासी श्यामवीर के परिवार की एक महिला शाम को चारा लेकर खेत से लौट रही थी। रास्ते में गांव के युवक पिकी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के स्वजन इसकी शिकायत करने को पिकी के घर गए। इस पर पिकी उसके पिता सुनहरी ने श्यामवीर के स्वजन के गाली-गलौज कर दी। श्याम अपने स्वजन के साथ घर लौट आया। इसके बाद पिकी, गोकुलेश, पूती, माधव पुत्रगण सुनहरी, सुनहरी, सतीश और अशोक पुत्रगण सोरन लाठी, डंडा, तमंचा और बंदूक लेकर गाली-गलौज करते हुए श्यामवीर के घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। गोली लगने से मुकेश, श्यामसुंदर, राकेश, त्रिलोकी, भारत और मायादेवी घायल हो गईं। धर्मवीर, श्यामवीर और मछला देवी को हमलावरों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। फायरिग में गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोग दहशत में आ गए। श्यामवीर के भतीजे विजेंद्र सिंह ने सोमवार को पिकी, गोकुलेश, पूती, माधव, सुनहरी, सतीश और अशोक के खिलाफ थाना राया में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर थाना राया उत्तमचंद पटेल ने बताया, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी