धार्मिक स्थलों की अभेद्य सुरक्षा कल से रेल बस सेवा बंद

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ा खुफिया तंत्र का मूवमेंट धार्मिक भावना भड़काने और लोगों उकसाने वाले पर भी टिकी निगाहें

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:54 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:54 AM (IST)
धार्मिक स्थलों की अभेद्य सुरक्षा 
कल से रेल बस सेवा बंद
धार्मिक स्थलों की अभेद्य सुरक्षा कल से रेल बस सेवा बंद

जागरण संवाददाता, मथुरा: जलाभिषेक और पदयात्रा के ऐलान वापस होने के बाद भी पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह की अभेद्य सुरक्षा की गई है। रेल प्रशासन ने चार से सात दिसंबर तक मथुरा-वृंदावन के बीच संचालित रेल बस सेवा को बंद कर दिया है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर खुफिया तंत्र का मूवमेंट बढ़ा दिया है। धार्मिक भावना भड़काने और उकसाने वालों पर भी पुलिस की निगाहें टिकी हुई हैं। होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और उनमें ठहरे यात्रियों की तहकीकात में तेज कर दी है। किराएदारों की विवरण भी जुटाया जा रहा है।

बम निरोधक और श्वान दस्ते का श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह के यलो जोन में लगातार मूवमेंट बना हुआ है। सीसीटीवी के माध्यम से दोनों ही धार्मिक स्थलों के आसपास की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन के जरिए गली-मुहल्लों की टोह ली जा रही है। घनी आबादी क्षेत्र में सादावर्दी में पुलिसकर्मियों को लगा दिया है। बैरियर, मोर्चे और वाच टावरों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। गश्ती दल बढ़ा दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के फिलहाल अवकाश रद कर दिए हैं। मथुरा रेलवे जंक्शन, मथुरा छावनी स्टेशन, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, वृंदावन रोड समेत अन्य रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस, रेलवे राजकीय रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई है। संबंधित थाने की पुलिस भी इनके आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरत रही है। बस अड्डों पर पुलिस को चौकन्ना कर दिया गया। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। होटलों, गेस्टहाउस, धर्मशाला और उनमें ठहरे यात्रियों की जानकारी करने के साथ ही आगुंतक रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। इनके संचालकों को हिदायत दी गई है। वे बिना पहचान पत्र लिए किसी को भी न ठहराया जाए। यात्री का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में ठीक से दर्ज किया जाए। संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दी जाए। किराएदारों का विवरण एकत्र किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के बार्डर पर भी चेकिग कराई जा रही है। संदिग्ध वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी ली जा रही है। किसी की धार्मिक भावना भड़काने और लोगों को उकसाने वालों पर भी निगाहें बनी हुई है। संदेह के घेरे में आने वाले लोगों को पुलिस ने अपने रडार पर ले लिया है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया, धार्मिक भावना को भड़काने और लोगों को उकसाने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून और शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इधर, मथुरा रेलवे जंक्शन के डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया, चार से लेकर सात दिसंबर तक रेल बस सेवा को बंद कर दिया गया है। यह रेल बस सेवा मथुरा-वृंदावन के बीच संचालित है।

chat bot
आपका साथी