धूप के तेवर ने बेहाल किया, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

दिन चढ़ने के साथ ही घर से निकलना हुआ दूभर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:43 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:43 AM (IST)
धूप के तेवर ने बेहाल किया, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
धूप के तेवर ने बेहाल किया, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

जागरण संवाददाता, मथुरा: दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन चढ़ने के साथ ही घर से निकलना दूभर हो रहा है। तेज धूप से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आने वाले अनुमान राहत भरे हैं। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि समय से पहले मानसून दस्तक देगा।

शुक्रवार को आसमान में सूर्य के चढ़ते पारे ने धरती का तापमान भी बढ़ा दिया। अधिक तापमान होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। दो सप्ताह से लगातार गर्मी ने हाल-बेहाल कर रखा है। कोरोना क‌र्फ्यू की बंदिश खत्म होने के बाद भी जहां ग्रामीण मार्गों पर सन्नाटा रहता है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या भी आधी नजर आती है। दोपहर के समय में शहर के बाजारों में भी खरीदारों की संख्या आधे से भी कम रह जाती है। जिले का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री। गर्मी की तपिश से आम आदमी के साथ पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे हैं। उधर, घरों में भी बच्चों के साथ बुजुर्ग भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्योंकि कूलर पंखे के बीच में भी पसीना बंद नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि उमस अधिक होने की वजह से दिन में लोगों को दो-तीन बार नहा रहे हैं, फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

- बिजली भी कर रही परेशानी :

जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है। वैसे-वैसे बिजली ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में कई-कई बार अघोषित कटौती की जा रही है। जिसके चलते इन्वर्टर तक काम करना बंद कर देते हैं। रात में कई बार तेज हवा में फाल्ट हो जाता है। इसे तलाशने में कई घंटे लग जाते हैं।

chat bot
आपका साथी