श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अब 19 फरवरी को सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दायर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:42 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:42 AM (IST)
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अब 19 फरवरी को सुनवाई
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अब 19 फरवरी को सुनवाई

जागरण संवाददाता, मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दायर वाद में शुक्रवार को प्रतिवादी श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी ने अपने-अपने वकालतनामा दाखिल किए। दोनों ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा है। इस मामले में अभी श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को वकालतनामा दाखिल करना है। उन्हें फिर से नोटिस भेजे जाएंगे। अदालत ने सुनवाई के लिए 19 फरवरी की अगली तिथि तय की है।

23 दिसंबर को भगवान केशव देव महाराज की ओर से उनके अनुयायी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा भनौदिया की अदालत में वाद दायर किया था। वाद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह को हटाकर पूरी 13.37 एकड़ जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को दिए जाने की मांग की गई है। अदालत की ओर से प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए थे। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल और शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी की ओर से अधिवक्ता नीरज शर्मा ने वकालतनामा दाखिल किया। वादी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तारीख तय की गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में पहले से दो वाद दायर हैं। इनमें एक वाद लखनऊ निवासी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री व श्रीकृष्ण विराजमान समेत आठ वादियों ने दायर किया है, जबकि दूसरा वाद हिदू आर्मी चीफ मनीष यादव की ओर से दायर किया गया है। दोनों मामलों में सुनवाई चल रही है। इस मामले पर सभी लोगों की नजर है।

chat bot
आपका साथी