विदेशियों को खाली करना होगा रसियन हाउस, 18 फ्लैट सील

अग्निशमन विभाग ने सात दिन और एमवीडीए ने तीन महीने का दिया खाली करने का समय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:57 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:57 AM (IST)
विदेशियों को खाली करना होगा  रसियन हाउस, 18 फ्लैट सील
विदेशियों को खाली करना होगा रसियन हाउस, 18 फ्लैट सील

संवाद सहयोगी, वृंदावन: वृंदावन का रसियन हाउस खाली होगा। शनिवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग ने हाउस को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। 18 फ्लैट सील कर दिए गए। यह कार्रवाई शुक्रवार को रसियन हाउस के जेनरेटर रूम में लगी आग के बाद की गई। रसियन हाउस में एक सैकड़ा विदेशी रह रहे हैं।

वृंदावन धाम ट्रस्ट के ट्रस्टी नतालिया क्रीवोनोसोवा, योगेश मेवजी भानुशाली, यारोसलाब और देवी चित्री-विचित्री ने करीब दस साल पहले राधाटीला क्षेत्र में एक अपार्टमेंट का निर्माण कराया गया था। इसे नाम रसियन हाउस नाम से जाना जाता है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से भूतल से तीन मंजिला तक का मानचित्र स्वीकृति कराया था। स्वीकृति के बिना पांच मंजिल बना दिया गया। विप्रा ने कई बार नोटिस भी जारी किए, लेकिन ट्रस्ट ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। लगातार फ्लैट विदेशियों को किराए पर उठाए जाते रहे। शनिवार को इसके जेनरेटर रूम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए जब अग्निमशन विभाग की टीम पहुंची, तो उनको आग पर काबू पाने के पर्याप्त इंतजाम मानक के अनुसार नहीं मिले। विकास प्राधिकरण ने रसियन हाउस को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। विप्रा सचिव ईश्वर प्रसाद ने बताया, 18 फ्लैट खाली पड़े थे। सभी को सील कर दिया गया है। अन्य फ्लैट में रह रहे विदेशियों को तीन महीने का समय दिया गया है। इसके बाद पूरी बिल्डिग को सील कर दिया जाएगा। उनका कहना था, कोरोना काल चल रहा है। इसलिए इतनी जल्दी विदेशी लोग खाली नहीं कर सकते हैं। अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया, रसियन हाउस को सात दिन में खाली करने के लिए कहा गया है। विभाग किसी भी व्यक्ति की जान जोखिम में नहीं डाल सकता है। सात दिन बाद पूरे भवन को सील कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी