कान्हा के अंगना पहुंचीं कंगना

अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित सिने अभिनेत्री और पद्मश्री कंगना रनौट श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 04:04 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 04:04 AM (IST)
कान्हा के अंगना पहुंचीं कंगना
कान्हा के अंगना पहुंचीं कंगना

संवाद सहयोगी, वृंदावन: अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित सिने अभिनेत्री और पद्मश्री कंगना रनौट शनिवार को कान्हा के अंगना पहुंचीं। बांकेबिहारी मंदिर सहित कई मंदिरों दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी सोच वाले लोगों को मेरे बयान गलत नहीं लगते।

कंगना शनिवार को सबसे पहले वृंदावन पहुंचीं। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर चंदन की कटोरी लिए बालक से माथे पर चंदन लगवाया। इसके बाद ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। यहां के बाद कंगना श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचीं, यहां भागवत भवन और ठाकुर केशवदेव के पट तब तक बंद हो चुके थे, ऐसे में वह गर्भगृह में दर्शन कर लौट आईं। उन्होंने गोकुल में नंद भवन और महावन में चिताहरण महादेव मंदिर में भी दर्शन किए। वह गोवर्धन पहुंचीं, यहां दानघाटी मंदिर पर पूजन किया। यहां से वह बरसाना पहुंचीं। यहां राधारानी के दर्शन किए। जिनके दिल में चोर है, उन्हें तकलीफ होगी ही

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद वे मीडिया से बात करते हुए कंगना ने किसानों द्वारा घेराव किए जाने के सवाल पर कहा कि किसानों के हित में हमेशा बात की है और करती रहूंगी। कहा, जिन लोगों के दिल में चोर है, उनको मेरे बयानों से तकलीफ होगी ही। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के सवाल पर कंगना ने कहा, राष्ट्रवादी दल के समर्थन में प्रचार जरूर करूंगी। मैं किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हूं। बाक्स: कंगना ने बताया था खालिस्तानी आंदोलन

कंगना रनौट ने पिछले दिनों किसानों के आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन करार दिया था। शुक्रवार को वह हिमाचल से चंडीगढ़ जा रही थीं। तभी किसान संगठनों ने बूंगा साहिब में घेर लिया।

chat bot
आपका साथी