धरने पर जमे रहे किसान, पुलिस करती रही निगरानी

गणतंत्र दिवस पर यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए थे किसानबुधवार को धरनास्थल पर ही प्रदर्शन करते रहे किसान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:32 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:32 AM (IST)
धरने पर जमे रहे किसान, पुलिस करती रही निगरानी
धरने पर जमे रहे किसान, पुलिस करती रही निगरानी

जेएनएन, मथुरा: कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर पुलिस को छकाकर यमुना एक्सप्रेस वे पर तीन घंटे ट्रैक्टर परेड निकालने वाले किसान बुधवार को भी धरने पर जमे रहे। धरनास्थल बाजना इंटर कालेज मैदान के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।

किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू सिंह की अगुवाई में मंगलवार को दोपहर में किसान यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट के समीप करीब साढ़े चार सौ ट्रैक्टरों और हजारों किसानो के साथ एकत्र हुए। पुलिस ने बाजना कट पर किसानों को चढ़ने से रोकने के इंतजाम किए थे। इधर, किसानों ने बाजना कट के पास जेसीबी से एक्सप्रेस वे पर चढ़ने का रास्ता बनाया। रेलिग तोड़ दी। पुलिस जब तक किसानों को रोक पाती, तब तक हजारों किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों को लेकर एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। इसके बाद ये ट्रैक्टर परेड अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र तक पहुंच गई थी।

डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के साथ एडीजी अजय आनंद और आइजी ए सतीश गणेश भी पहुंच गए। मथुरा और अलीगढ़ की पुलिस ने किसानों को टप्पल बार्डर पर रोक दिया। डीएम एसएसपी से वार्ता के बाद किसान टप्पल से वापस बाजना आ गए।

बुधवार सुबह से किसानों की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रही। बुधवार को किसानों ने बाजना इंटर कालेज मैदान पर धरना दिया, लेकिन रैली नहीं निकाली। समिति दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रही है।

टोल प्लाजा प्रबंधक, यमुना एक्सप्रेस वे सैय्यद रफी अहमद रिजवी ने बताया किमंगलवार को किसान रेलिग तोड़कर ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए थे। इससे आगरा-नोएडा रूट पर जाम लग गया था। किसानों के हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

मंगलवार को कई जगह हुआ था प्रदर्शन: मंगलवार को राया क्षेत्र में किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। बलदेव रोड स्थित भारत कोल्ड से मुकेश प्रधान की अगुवाई में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली। किसानों के प्रदर्शन से राया कस्बे में पीलीभीत -भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। एक्सप्रेस वे पर किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगाया। एसडीएम महावन दीक्षा जैन, आइपीएस अनिरुद्ध सिंह, सीओ महावन आरती सिंह और थाना राया इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह पुलिस के बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों को किसानों ने ज्ञापन दिया। रालोद नेता रामरस पाल पौनिया, चेतन मलिक,बदन सिंह, बच्चू काका, सत्यवीर प्रधान, डोरी सिंह महाशय, लालजीत सिंह, मनोज शर्मा, धर्मवीर सिंह, राम सिंह, शिवचरण काका, प्रदीप कुमार,अशोक सिंह, रन सिंह, बहादुर सिंह प्रधान, पवन कुमार, जगवीर सिंह किसान मौजूद रहे। कराहरी में भी ट्रैक्टर परेड की गई। रैली तांगा, पैठ बाजार, होली वाला मुहल्ला होते हुए राजकीय माडल स्कूल तक खेल मैदान पर समाप्त हुई। यतेंद्र पाल सिंह, बनवारीलाल, टीटू सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, राज बहादुर तोमर, सोनू सोलंकी, दिनेश पाठक, धर्मेंद्र सिंह अमित पाठक आदि रैली में शामिल हुए। मंगलवार को महुअन टोल फ्री कराने जा रहे बलदेव के भाकियू टिकैत के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह पहलवान को पुलिस ने नरहौली चौराहा के पास बीस साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। नंदगंव में भी सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।

chat bot
आपका साथी