मंदिरों में झूम रही आस्था, ठाकुरजी को निहार धन्य हो रहे भक्त

संवाद सहयोगी मथुरा ब्रज में पग-पग पर भगवान राधाकृष्ण के लीला स्थल हैं। वर्ष भर श्रद्धालु भगवान क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 02:48 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 02:48 AM (IST)
मंदिरों में झूम रही आस्था, ठाकुरजी को निहार धन्य हो रहे भक्त
मंदिरों में झूम रही आस्था, ठाकुरजी को निहार धन्य हो रहे भक्त

संवाद सहयोगी, मथुरा: ब्रज में पग-पग पर भगवान राधाकृष्ण के लीला स्थल हैं। वर्ष भर श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं। सावन में ब्रज की बात निराली होती है। सावन में श्रद्धालुओं की संख्या में मंदिरों में लगातार वृद्धि हो रही है। मंदिरों में आस्था झूम रही है। भक्त ठाकुरजी को निहार कर धन्य हो रहे हैं।

सावन में मंदिरों में पड़ने वाले हिडोला और घटाएं अद्भुत होती हैं। मंदिरों का नयनाभिराम ²श्य श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है। भगवान राधाकृष्ण की भूमि श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन जाती है। ब्रज धरा पर आस्था की बरसात होती है। मंदिरों में आस्था हिलोर मार रही है। श्रद्धालुओं की संख्या भी दोगुनी हो रही है। द्वारकाधीश मंदिर में पांच-छह सौ ही श्रद्धालु आ रहे थे, लेकिन अब करीब 1200-1500 श्रद्धालु आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या और बढ़ जाती है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहले करीब दो-ढाई हजार श्रद्धालु आ रहे थे और यह संख्या चार-पांच हजार तक पहुंच गई है। छह अगस्त से घटाओं का आयोजन भी शुरू हो जाएगा। घटा शुरू होने पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि हो जाएगी। सावन में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, बलदेव, गोकुल, महावन के मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार हो रहे हैं। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों के दर्शन कर धन्य हो रहे हैं। द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी एडवोकेट राकेश तिवारी ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। घटाओं का आयोजन होने पर और अधिक श्रद्धालु बढ़ सकते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर बताते हैं कि श्रद्धालुओं की संख्या ढाई हजार से बढ़कर करीब चार-पांच हजार तक पहुंच गई है। सावन में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।

chat bot
आपका साथी