दुष्कर्म में विफल होने पर जलाई थी विवाहिता

संवाद सूत्र, राया: बिसावली में रविवार को दुष्कर्म में विफल होने पर गांव के ही दबंग ने विवाहिता मछला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 11:22 PM (IST)
दुष्कर्म में विफल होने पर जलाई थी विवाहिता
दुष्कर्म में विफल होने पर जलाई थी विवाहिता

संवाद सूत्र, राया: बिसावली में रविवार को दुष्कर्म में विफल होने पर गांव के ही दबंग ने विवाहिता मछला को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने सोमवार देर रात आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला हत्या में तरमीम कर लिया है।

बिसावली गांव के जितेंद्र की पत्नी मछला (25) रविवार को घर में अकेली थी। दोपहर के वक्त चीख-पुकार के साथ घर से लपटें उठती दिखीं तो अफरा-तफरी मच गई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो मछला आग की लपटों सें घिरी हुई थी। आग बुझाने तक वह काफी जल चुकी थी। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। घटना के दौरान गांव में देवर द्वारा उसकी बहन को बगैर शादी के रखने के चलते आग लगाने की चर्चा फैली। वहीं उसके परिवार में दखल रखने वाले गांव के ही दबंग युवक पर दुष्कर्म में विफल होने पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने का भी मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने खुद गांव में पहुंचकर तहकीकात की थी। इस मामले में सोमवार को मछला की बहन राखी पत्नी हरेंद्र ने गांव के ही हरवीर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़, मारपीट और आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार की रात मछला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। राया थानाध्यक्ष जीपी ¨सह का कहना है कि मामला हत्या में तरमीम कर लिया गया है। आरोपित गांव से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी