धान बिक्री को राशन डीलर पर कराएं पंजीकरण

अभी तक धान बिक्री को लेकर कई-कई दिनों तक किसानों को करना पड़ता था इंतजारपंजीकरण के दौरान किसानों को डीलर से ही मिल जाएगा क्रय केंद्र के लिए टोकन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:41 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:41 AM (IST)
धान बिक्री को राशन डीलर पर कराएं पंजीकरण
धान बिक्री को राशन डीलर पर कराएं पंजीकरण

जागरण संवाददाता, मथुरा: धान की बिक्री करने के लिए किसानों को अब क्रय केंद्र पर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। वह निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचकर अपने धान की बिक्री कर सकेंगे। इसके लिए वह गांव के राशन डीलर पर पंजीकरण करा सकेंगे। वहां उन्हें एक टोकन मिलेगा। इसमें धान की बिक्री का केंद्र, दिन और समय लिखा होगा।

दरअसल, अभी किसान अपने धान को लेकर क्रय केंद्र पहुंचते हैं। यहां पर अपना पंजीकरण कराते थे। उसके बाद उन्हें नंबर मिलता था। कई बार तो दो-दो दिन तक किसानों को क्रय केंद्र पर ही फसल लेकर इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद धान की तौलाई होती थी। अब किसान गांव के राशन डीलर पर पंजीकरण कराएंगे। वह अपने मनचाहे क्रय केंद्र पर धान की बिक्री को लेकर नंबर लगा सकेंगे। पंजीकरण के साथ ही संबंधित क्रय केंद्र पर नंबर लग जाएगा। दस मिनट पहले केंद्र पर पहुंचकर धान की तौलाई कराई जा सकेगी। राशन डीलरों को दिया गया है एप : जिले में 827 राशन डीलर हैं। सभी को किसान पंजीकरण एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसानों से अपील की गई है कि वह अपना खसरा खतौनी और मोबाइल नंबर लेकर राशन डीलर पर पंजीकरण कराएं। कोई भी राशन डीलर दूसरे गांव के किसान का पंजीकरण करने के लिए भी मना नहीं कर सकेगा। अभी तक तीन दर्जन किसानों ने राशन दुकानों पर अपना पंजीकरण कराया है। - वर्जन -

शासन की व्यवस्था के तहत किसान अपने धान की बिक्री से पहले राशन डीलर के यहां से अपने मनचाहे क्रय केंद्र पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें राशन डीलर के यहां से टोकन नंबर मिलेगा। यह सुविधा पहली बार लागू की गई है।

-सतीश चंद्र मिश्रा, डीएसओ इंफो

827 कुल राशन की दुकान।

07 दुकान जिले में चल रही हैं निलंबित।

4.50 लाख जिले में हैं राशन कार्ड धारक।

41 अंत्योदय कार्ड धारक हैं।

chat bot
आपका साथी